Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: छऊ शैली के जनक तथा विश्वविख्यात छऊ नृत्य परंपरा को नई पहचान देने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की 131वीं जन्म जयंती बुधवार को “विजय जयंती उत्सव” के रूप में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर छऊ कला से जुड़े कलाकारों, गुरुओं, कला प्रेमियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी कला साधना और अमूल्य योगदान को स्मरण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कला केंद्र परिसर में स्थापित कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ. अनुमंडल…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल आधारभूत संरचना और बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को इंडस्ट्रियल स्टेबलिटी एंड राइफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मानसून से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. इन इकाइयों को जुस्को और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है. लेकिन क्षेत्र की जर्जर…

Read More

जामताड़ा: रेलवे साइडिंग में कार्यरत दैनिक मजदूरों ने श्रम अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है. मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें न्यूनतम मजदूरी, समय पर भुगतान और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. जय अंबे रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस शर्मा ट्रांसपोर्ट एवं एम/एस एमजीएम रेलवे साइडिंग जामताड़ा के अधीन कार्यरत मजदूरों ने उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता. साथ ही मजदूरी का भुगतान भी नियमित और समय पर नहीं होता,…

Read More

सरायकेला: जिले के कांड्रा जंक्शन रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण होरिया ने कांड्रा जंक्शन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्रस्तावित थर्ड और फोर्थ रेलवे लाइन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की स्थिति, टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षालय और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. भीषण…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम नगर क्षेत्र स्थित हासीपहाड़ी (कंगोई) निवासी उपभोक्ता सेरुन बीबी ने बिजली विभाग के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके घर में लगा बिजली मीटर बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान भी यूनिट दर्ज कर रहा है. उपभोक्ता का दावा है कि इसी कारण अप्रैल 2026 का बिजली बिल असामान्य रूप से बढ़कर 566 यूनिट का आ गया, जबकि उनकी सामान्य मासिक खपत 120 से 200 यूनिट के बीच रहती है. शिकायत के अनुसार, घर का मुख्य स्विच बंद रहने और किसी प्रकार का विद्युत उपयोग नहीं होने के बावजूद मीटर…

Read More

आदित्यपुर: एस टाइप चौक पर कथित रूप से दुकानों को तोड़े जाने का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपने रुख को लेकर उठ रहे भ्रम को दूर करने की कोशिश की है. उनके मीडिया ग्रुप में स्पष्ट रूप से रिलीज जारी किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने केवल एस टाइप चौक पर हुई कार्रवाई का विरोध किया है, न कि वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के आसपास हुए अतिक्रमण का समर्थन किया है. मंगलवार को आदित्यपुर स्थित आयडा सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन…

Read More

सरायकेला: जिले की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. लंबे समय से पार्टी में उपेक्षा का आरोप झेल रहे केपी सोरेन के इस फैसले को जिले में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पार्टी छोड़ने की घोषणा के दौरान केपी सोरेन भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही.…

Read More

जामताड़ा:  के समाजसेवी एवं नगर पंचायत की गतिविधियों से जुड़े तरुण कुमार गुप्ता ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश बताते हुए मंगलवार को जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने चंद्र मोहन दत्त, पप्पू चौधरी एवं मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ झूठे आरोप लगाने, मानहानि, गाली-गलौज, धमकी देने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना को सौंपे गए आवेदन में तरुण गुप्ता ने कहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ अवैध वसूली जैसे गंभीर एवं निराधार आरोप लगाए…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान झलियामरा निवासी शंकर हेंब्रम के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर हेंब्रम अपने फुआ के घर बारी गांव आया हुआ था. इसी दौरान वह पंखा चालू करने के लिए बिजली बोर्ड का स्विच ऑन कर रहा था. तभी बोर्ड में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सोनुआ सामुदायिक…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में भाई- भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय सनातन हेंब्रम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दोनों भाई नशे की हालत में थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ,…

Read More