Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां की राजनीति में लंबे समय से खामोश चल रहे झामुमो नेता और पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने अचानक ऐसी एंट्री मारी है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. निकाय चुनाव के बाद लगभग राजनीतिक रूप से निष्क्रिय दिख रहे गणेश महाली गुरुवार को अचानक झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के समर्थन में सामने आए और सीधे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर निशाना साध दिया. मामला आदित्यपुर के एस-टाइप चौक स्थित 3600 वर्गफीट जमीन और वहां हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा है. चंपाई सोरेन ने दो दिन पहले आरोप…

Read More

रांची: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर आदिवासी और मूलवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों की बची-खुची जमीन भी छीनने की तैयारी कर रही है. चंपाई सोरेन ने सवाल उठाया कि रांची शहर की नींव जिन आदिवासी और मूलवासी परिवारों की जमीन पर रखी गई, उन्हें आज तक उनका हक और सम्मान क्यों नहीं मिला. उन्होंने एचईसी, लॉ यूनिवर्सिटी, हाईकोर्ट, विधानसभा और अन्य सरकारी परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा…

Read More

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत भागाबिला पंचायत के बरकीमारा गांव में सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है. यहां दो गरीब परिवार आज भी अत्यंत जर्जर मिट्टी के घरों में रहने को मजबूर हैं. गांव की सुनीता पूर्ति के घर की स्थिति बेहद दयनीय है. उनके आवास के नाम पर केवल मिट्टी की जर्जर दीवारें बची हैं जो किसी भी समय गिर सकती हैं. वहीं योगेंद्र बिरूवा का परिवार आज भी मिट्टी और पुआल से बने कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा है. बरसात के मौसम में स्थिति…

Read More

मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बिनुवा गांव के सुरीन टोला निवासी 13 वर्षीय किशोर कृष्णा सुरीन, जो बुधवार को जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका हालचाल जानने गुरुवार को चिड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनील दास एवं चिड़िया मुंडा विजय सिंह लागुरी सेल अस्पताल पहुंचे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने घायल किशोर एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजकुमार से भी मुलाकात कर कृष्णा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की. पंचायत समिति सदस्य सुनील…

Read More

जमशेदपुर: एस्पायर मदर्स ग्रुप द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के सबल केंद्र के सहयोग से आयोजित एक माह लंबे समर कैंप का भव्य समापन किया गया. विशेष बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप के समापन अवसर पर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समर कैंप के दौरान बच्चों को योग, डांस, जुम्बा और आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावा बच्चों ने ब्लॉक प्रिंटिंग, स्टोन पेंटिंग, कैप पेंटिंग, बॉटल आर्ट और सुपर क्ले जैसी रचनात्मक कलाओं का भी प्रशिक्षण प्राप्त किया. समापन समारोह में लगभग 50 विशेष बच्चों ने योग, जुम्बा, गायन…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं. छोटे दुकानदारों ने विभाग की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया है कि अभियान केवल फुटकर विक्रेताओं तक सीमित है, जबकि बड़े कारोबारी और थोक व्यापारी जांच के दायरे से बाहर बने हुए हैं. दुकानदारों का कहना है कि शहर में कई बड़े व्यापारी और थोक विक्रेता सक्रिय हैं, जहां ट्रकों के माध्यम से बड़ी मात्रा में गुटखा और पान मसाला की आपूर्ति…

Read More

जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जामताड़ा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा से संबंधित एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जामताड़ा प्रखंड कार्यालय में किया गया. इस अवसर पर 30 दिनों के लिए वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के अध्यक्ष राधा कृष्ण के मार्गदर्शन एवं सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न कानूनी उपायों की विस्तृत जानकारी…

Read More

जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इसी क्रम में गोराइनाला मंडल अंतर्गत बेवा स्थित आमंत्रण होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक चौपाल आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है. उन्होंने कहा कि यह अवधि विकास,…

Read More

जामताड़ा: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला खनन विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं. जानकारी के अनुसार, खान निरीक्षक अकलेश कुमार के नेतृत्व में नाला थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. सभी वाहनों को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए नाला थाना परिसर में सुरक्षित…

Read More

सरायकेला: जिले में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन के नेतृत्व में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पान मसाला, गुटखा और अन्य खाद्य उत्पादों की जांच की गई. जांच में कई दुकानों पर ऐसे उत्पाद पाए गए जिन पर न तो एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित थी और न ही उत्पादन तिथि का उल्लेख किया गया था. इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना…

Read More