आदित्यपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आदित्यपुर के कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था.


इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है.

कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता, आदित्यपुर संदीप कुमार पासवान, विद्युत कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर आनंद कौशिक, सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर-1 दिलेश्वर महतो, कनीय विद्युत अभियंता, आदित्यपुर-1 एवं 2 सन्नी कुमार बाड़ा सहित विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.
मौके पर अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है.

