- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
- MEMU Special Train 2026 जामताड़ा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देवघर-राघोपुर MEMU स्पेशल का परिचालन दो माह बढ़ा
- Ashok Raghav Health Controversy सरायकेला: निखार हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राघव की ‘बीमारी’ बनी रहस्य, अब मेडिकल बोर्ड ने MGM किया रेफर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: वरिष्ठ अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का सोमवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे कई दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनके निधन की खबर से सरायकेला सहित पूरे कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मनोरंजन महापात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया,…
जामताड़ा: थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दुलाडीह गांव के रहने वाले तीन युवक महिला को बहला- फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के समीप ले गए. आरोप है कि वहां तीनों ने बारी- बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर आरोपियों पर पड़ गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी निभा रही एमएसडब्ल्यू एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नगर पंचायत के 11 वार्डों के लोगों का आरोप है कि एजेंसी नियमित रूप से कचरा संग्रहण नहीं कर रही है, जबकि हर महीने लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वार्डों में सप्ताहों तक कचरा नहीं उठाया जाता. इससे गंदगी बढ़ रही है और लोगों को दुर्गंध तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है. लोगों का आरोप है कि एजेंसी के वाहन घरों का…
चांडिल: अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया. घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई. नदी और आसपास…
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में सोमवार देर शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा. गनीमत रही कि घटना के समय ट्रक के सामने कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या OD 09V 1759 एक गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ा था. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिस्त्री द्वारा ट्रक में लगा जैक हटाया गया. इसी दौरान चक्कों में स्टॉपर नहीं लगे होने के कारण ट्रक आगे की ओर लुढ़कने लगा और अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए दूसरी…
सरायकेला-खरसावां: जिला प्रशासन के निर्देश पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के अनुपालन को लेकर सोमवार को संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों के आसपास संचालित दुकानों की विशेष जांच की गई तथा दुकानदारों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन और राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के जिला परामर्शी अशोक यादव ने किया. इस दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र की करीब 14 दुकानों का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान दुकानदारों को सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003,…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित पुरानी सरजमदा में एक प्रेमी जोड़े को लेकर ग्रामसभा के फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया है. युवक ने आरोप लगाया है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन शादी करवा दी, जबकि युवती ने युवक के साथ प्रेम संबंध होने और उसके साथ रहने की इच्छा जताई है. मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पुलिस दोनों को थाने ले जाने पहुंची और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार पुरानी सरजमदा निवासी संजीद बारी और सोनिया करुआ रविवार को एक साथ बाहर गए…
आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन 11 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में 79 पाउंड का केक काटा जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन लालू विचार केंद्र के तत्वावधान में किया जा रहा है. एक निजी होटल में आयोजित लालू विचार केंद्र की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया. बैठक के बाद राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव और लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जन्मदिन समारोह 11 जून को सुबह 11 बजे आयोजित होगा. …
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट सत्र 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित विभिन्न कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से अब तक 500 से अधिक छात्रों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ है. हाल ही में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों की कई नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार, समूह चर्चा और एचआर इंटरव्यू शामिल रहे. प्लेसमेंट सेल के निदेशक मोहित कुमार ने बताया कि हाल के…
सरायकेला- खरसावां: जिले के राजनगर- जुगसलाई मुख्य मार्ग पर अवैध कोयला परिवहन का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है. हैरानी की बात यह है कि जिस हाइवा में कोयला ढोया जा रहा था, उसकी फिटनेस और बीमा दोनों की अवधि वर्ष 2024 में ही समाप्त हो चुकी है. इसके बावजूद वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहा था. ऐसे में सवाल सिर्फ अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि आम लोगों की जान से खिलवाड़ का भी है. सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर कोयला लदी हाइवा संख्या JH05BY 3723 को रोककर उसकी जांच की. ग्रामीणों के…