- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
- MEMU Special Train 2026 जामताड़ा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देवघर-राघोपुर MEMU स्पेशल का परिचालन दो माह बढ़ा
- Ashok Raghav Health Controversy सरायकेला: निखार हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राघव की ‘बीमारी’ बनी रहस्य, अब मेडिकल बोर्ड ने MGM किया रेफर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: पुलिस ने फतेहपुर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरोज अंसारी को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और लूट के जेवरात के साथ दबोच लिया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बनगढ़ी पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई. पूछताछ में उसकी…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन क्लब में रविवार रात आयोजित पूल पार्टी उस समय हंगामे में बदल गई, जब दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प का रूप ले बैठा. क्लब परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार एक निजी संस्था की ओर से आयोजित पूल पार्टी में 300 से अधिक युवक- युवतियां शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के लोगों ने एक- दूसरे…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों की जानकारी दी गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को आसनबानी पंचायत सचिवालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाल विवाह, डायन प्रथा, बच्चा चोरी की अफवाह, साइबर अपराध, डायल-112 सेवा, नशा मुक्ति अभियान तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह…
जामताड़ा: रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला समेत दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए. हालांकि स्थानीय लोगों और यात्रियों की तत्परता से दोनों की जान बच गई तथा एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, 63509 वर्धमान- झाझा मेमू ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर पहुंची थी. इसी दौरान एक महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी. संतुलन बिगड़ने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई. वहीं, उसी समय एक युवक भी असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी…
जामताड़ा: आसनसोल मेन रेलखंड पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मिहिजाम नगर के कानगोई क्षेत्र से गुजरने वाले व्यस्त रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नीचे लगे कई स्लीपर क्षतिग्रस्त पाए गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जर्जर स्लीपरों के बावजूद इस मार्ग से लगातार यात्री ट्रेनें और भारी मालगाड़ियां गुजर रही हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. जानकारी के अनुसार पोल संख्या 235/30 के समीप रेलवे लाइन के नीचे लगे दर्जनभर स्लीपर टूट-फूट की स्थिति में हैं. रेलवे ट्रैक की मजबूती और स्थिरता बनाए…
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना पुलिस ने सोमवार को गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. कांड्रा थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण,…
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा द्वारा किया गया धरना- प्रदर्शन अब केवल एक स्थानीय आंदोलन नहीं रह गया है, बल्कि इसने सत्ता, संगठन और प्रशासन के रिश्तों को लेकर नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है. दिनभर आकाशवाणी चौक पर चले धरने के बाद जब नगर निगम के किसी अधिकारी ने आंदोलनकारियों से संवाद नहीं किया, तब मोर्चा सुप्रीमो अभय झा अपने समर्थकों के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर बैठ गए. इसके बाद कोल्हान की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया और पूरे इलाके की रफ्तार…
सरायकेला: ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में आगामी रथ यात्रा और धार्मिक आयोजनों को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. रविवार रात मंदिर परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ सेवा समिति की अहम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने की. समिति का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर अगले तीन वर्षों के लिए नई टीम का गठन किया गया. बैठक में राजेंद्र महांती उर्फ लिपू महांती को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि शंकर सतपथी…
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईटाकुदार पंचायत के सुरताडीह गांव में युवा संघ समिति सुरताडीह के तत्वावधान में भव्य छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया. ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव ने क्षेत्र की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लेकर छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. देर रात शुरू हुआ यह आयोजन पूरी रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चलता रहा और सुबह तक दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही. महोत्सव का उद्घाटन छोटादवना पंचायत के पूर्व उप मुखिया एवं…
जामताड़ा: जिले के रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में रविवार की आधी रात भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया. अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बाजार की 16 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत मछली बाजार के समीप स्थित एक स्टॉल से हुई. बाजार में बड़ी मात्रा में रखे चावल, केरोसिन और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई. कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने आसपास की दुकानों को…