Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: बिरसा चौक में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मनोज चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि संघर्ष, स्वाभिमान और जनसेवा के प्रतीक थे. उन्होंने जल, जंगल, जमीन और समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका संघर्ष आज भी समाज को अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने…

Read More

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान जिले में घटित आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. अपराध गोष्ठी में एसपी ने महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके. साइबर अपराधों…

Read More

गम्हरिया: बड़ा गम्हरिया स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने और उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो युवा नेता सन्नी…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत मांगने का लिखित आरोप लगाया गया है, तो दूसरी ओर शिकायत और विरोध प्रदर्शन के बाद संबंधित शाखा की जिम्मेदारी संभाल रही उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने खुद उस शाखा का प्रभार छोड़ने का अनुरोध कर दिया है. सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, एक नागरिक ने नगर निगम को लिखित शिकायत देकर आरोप…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को बड़ा वित्तीय लाभ देते हुए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है. वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले राज्य कर्मियों को 1 जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. इससे पहले राज्य कर्मियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. अब इसमें 2 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 60 प्रतिशत कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए घोषित महंगाई भत्ते की नई दर के अनुरूप की गई है. वित्त विभाग के संकल्प में कहा…

Read More

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल में कुड़मालि भाषा को उच्च शिक्षा से जोड़ने की मांग तेज हो गई है. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता और कुल सचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण से मुलाकात कर सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नए शैक्षणिक सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि चांडिल अनुमंडल की मातृभाषा कुड़मालि होने के बावजूद क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय सिंहभूम कॉलेज में अब तक इस विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. इसके कारण हजारों छात्र-छात्राओं…

Read More

सरायकेला: पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ड्राइव के तहत सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए. आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए. अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सरायकेला पुलिस का आभार जताया और पुलिस की तत्परता की सराहना की. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र कुमार मंडल, टिंकु कुमार मंडल और विकास कुमार मंडल के रूप में हुई है. तीनों करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह गांव के निवासी हैं. पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं. …

Read More

सरायकेला: वरिष्ठ अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का सोमवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे कई दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनके निधन की खबर से सरायकेला सहित पूरे कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मनोरंजन महापात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया,…

Read More

जामताड़ा: थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, दुलाडीह गांव के रहने वाले तीन युवक महिला को बहला- फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के समीप ले गए. आरोप है कि वहां तीनों ने बारी- बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर आरोपियों पर पड़ गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Read More