रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की उम्मीदवारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है. उनके नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले को केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया है.


जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परिमल नथवानी के दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि सामने आई. इसके बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने मामले पर तत्काल अंतिम निर्णय लेने के बजाय निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगने का फैसला किया.
फिलहाल परिमल नथवानी की उम्मीदवारी को होल्ड पर रखा गया है. केंद्रीय चुनाव आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उनका नामांकन वैध माना जाएगा या फिर उस पर कोई अन्य निर्णय लिया जाएगा.
राज्यसभा चुनाव के बीच इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. अब सभी की नजर केंद्रीय चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी है, जो परिमल नथवानी की उम्मीदवारी का भविष्य तय करेगा. उल्लेखनीय है कि परिमल नाथवानी को एनडीए ने समर्थन किया है. जबकि झामुमो की ओर से बैजनाथ राम और कांग्रेस की ओर से प्रणव झा मैदान में हैं. दोनों ही उम्मीदवार महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी हैं.

