Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जामताड़ा के तत्वावधान में 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष ‘रामायण शिविर कोर्स’ का रविवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. यह विशेष कोर्स श्री श्री रविशंकर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. पांच दिवसीय शिविर के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रामायण की चौपाइयों, दोहों एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया. समापन समारोह में बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण…

Read More

जामताड़ा: नाला-मुर्गाबनी रोड पर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भेलाडंगाल मोड़ के पास एक सफेद रंग की टाटा पिकअप वाहन को जब्त किया. जांच के दौरान वाहन पर 18 बोटा अर्जुन की लकड़ी, जिसकी अनुमानित मात्रा करीब 3.2571 घनमीटर बताई गई है, लदी मिली. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाहन चालक के पास न तो काष्ठ परिवहन अनुज्ञा पत्र मौजूद था और न ही वाहन से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज उपलब्ध थे. संदेह के आधार पर वाहन की जांच की गई,…

Read More

चांडिल: वर्ष 2019 में कुकड़ू हाट में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड पुलिस के वीर जवानों की स्मृति में रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस, समर्पण और बलिदान को याद किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले…

Read More

जामताड़ा: जिले के गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी रोक लिया. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी कासिम मियां अपने मोपेड से सूप- डलिया बेचने के लिए आसपास के गांव जा रहे थे. इसी दौरान बगतरफा के समीप नारायणपुर से धनबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में रविवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराये के मकान में घुसी दो अज्ञात महिलाओं पर बच्चों को लेकर भागने का प्रयास करने का आरोप लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार कुंवर बस्ती निवासी बालेश्वर बेरा ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी अचानक नींद खुली. इस दौरान उन्होंने देखा कि दो अंजान महिलाएं उनके मकान के अंदर मौजूद हैं और दो बच्चों को लेकर बाहर जाने…

Read More

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले के दो फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के घरों पर विधिवत इस्तेहार की तामिला की गई है. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चांडिल थाना कांड संख्या 61/25, दिनांक 14 अप्रैल 2025, के तहत दर्ज मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बावला उर्फ जयप्रकाश लोहार (24 वर्ष), पिता हारमोहन लोहार तथा चिति उर्फ लखीकांत महतो उर्फ लक्ष्मीकांत महतो, पिता सुनील महतो, दोनों निवासी डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, थाना चांडिल, जिला सरायकेला- खरसावां, लंबे समय…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कैशबैक का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर इलाके में साइबर अपराधी सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार के साथ एक विशेष…

Read More

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आंधी-तूफान और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां सांदिरडीह गांव के गोंडामारा टोला में हुई इस घटना में 35 वर्षीय संजय देवगम की मौत हो गई, जबकि उनकी नौ वर्षीय बेटी मुस्कान देवगम और 60 वर्षीय पिता मिलु देवगम घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश से बचने के लिए संजय देवगम अपने पिता, बेटी और अन्य लोगों के साथ एक पुआल की झोपड़ी में…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र में आर्मी जवान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को जगन्नाथपुर, गम्हरिया निवासी संतोष राय, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, के लिखित आवेदन के आधार पर गम्हरिया थाना में कांड संख्या 51/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि अभिषेक कुमार गांधी और दिनेश रंजन राय उर्फ बाबू ने जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे से हमला कर…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को वन विश्रामागार में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबन गुप्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बबन गुप्ता ने…

Read More