- Chaibasa Road Accident चाईबासा: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
- Gamharia CHC Dialysis Unit Start गम्हरिया: सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, बोले डीसी- मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भीमखंदा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां बोंगबोंगा नदी में डूबने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार गम्हरिया पंचायत के सोलगड़िया गांव से कुछ महिलाएं और बच्चे भीमखंदा में पूजा- अर्चना करने पहुंचे थे. इसी दौरान तीन छोटे बच्चे खेलते-खेलते नदी घाट के पास पहुंच गए. खेल के दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में…
सरायकेला: राज्य एवं जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारीसाई में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विशेष एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट, प्रखंड मध्यान्ह भोजन कोषांग के राजाराम महतो, संकुल साधन सेवी राजकुमार प्रधान, प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार महतो, पूर्व सरपंच राजाराम महतो, विद्यालय अध्यक्ष हिमांशु दास, ग्राम प्रधान दिलीप महतो समेत कई शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे.…
सरायकेला: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी की कथित घटना की खबर जांच में पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुई है. पुलिस जांच, विद्यालय प्रबंधन के बयान और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद कहीं भी तोड़फोड़, चोरी या किसी असामाजिक गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं. घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना प्रभारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया. जांच के दौरान विद्यालय की ग्रिल, कमरों और अन्य संपत्तियों को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचने के साक्ष्य नहीं मिले. शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में किसी…
जामताड़ा: जिले में कार्यरत एनआरएचएम कर्मी रेखा कुमारी की असामयिक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वह लगातार आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा प्रखंड में 200 से अधिक एनआरएचएम कर्मी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हैं, लेकिन बीते पांच महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन लंबित रहने से कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को…
जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर एवं पत्थर खनन परियोजना को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. एक ओर जहां कुछ ग्रामीण और सामाजिक संगठन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रैयत परिवारों ने इसके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को कांकु गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय और जिला खनन कार्यालय का करीब दो घंटे तक घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए खनन एवं स्टोन क्रशर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है. शनिवार को कांग्रेस छोड़कर हाल ही में झामुमो में शामिल हुए केपी सोरेन के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मौजूद रहीं. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या-7 के पार्षद परितोष बेज, पूर्व पार्षद ममता बेज और क्षेत्र के चर्चित सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बीटी दास ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया. राजनीतिक…
जामताड़ा: हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर शनिवार सुबह आई दो अलग-अलग तकनीकी खराबियों ने रेल परिचालन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक के बाद एक दो ट्रेनों के इंजन फेल होने से अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही घंटों तक बाधित रही. भीषण गर्मी के बीच हजारों यात्री ट्रेनों में फंसे रहे और उन्हें भूख-प्यास समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी खुर्दा रोड-पटना स्पेशल ट्रेन का इंजन अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो…
सरायकेला: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 किलो 54 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाबांबो की ओर से आमदा की तरफ आने वाली सड़क मार्ग से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. दोनों महिलाओं को गंभीर अवस्था में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि इलाज के दौरान दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी. पहली घटना बहादुरपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सौरवी सरदार अपने घर में जमीन पर सो रही थी. इसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसके गले और बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया. दो जगह सांप…
जामताड़ा: प्रखंड के मेझिया स्थित राजकीय प्लस-टू बुनियादी विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की. छात्र- छात्राओं ने लोगों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है. उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया. अभियान के…