सरायकेला: जिले के चर्चित युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के प्रतिष्ठित ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025- 26’ से सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग द्वारा आयोजित किया गया. इसके डाइरेक्टर मनमीत सिंह अलबेला हैं. यह सम्मान सन्नी सिंह को समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया.


कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सन्नी सिंह को सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद सन्नी सिंह ने इसे अपने क्षेत्र की जनता, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि समाज सेवा ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और आगे भी वे लोगों के हित में कार्य करते रहेंगे.
इस उपलब्धि से सरायकेला- खरसावां सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सन्नी सिंह को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और युवा संगठनों की ओर से लगातार बधाइयां दी जा रही हैं. लोगों का कहना है कि यह सम्मान न केवल सन्नी सिंह की उपलब्धि है, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है.

