- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
- Gamharia CHC Dialysis Unit Start गम्हरिया: सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, बोले डीसी- मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में रविवार को पटमदा सर्किल डीएसपी दयानंद कुमार ने समाज के हर वर्ग से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में धर्मगुरु, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शांति समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों को आगे आना…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता पर हुए कथित जानलेवा हमले ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद जहां पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है, वहीं पूरे मामले को कथित अवैध खटाल संचालन, वन विभाग की कार्रवाई और प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़कर भी देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि रविवार शाम पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पिता को बचाने पहुंचे उनके…
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक विस्तार और आगामी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से संगठन में बड़ा बदलाव किया है. वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ नायक को उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है. चक्रधरपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष की सहमति से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की. संगठन को उम्मीद है कि केदारनाथ नायक के लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा. वे सरकार और संगठन की जनपक्षीय नीतियों व उपलब्धियों को…
चांडिल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह और चांडिल प्रखंड में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम नीमडीह के आदारडीह सामुदायिक भवन और चांडिल के बाबू बगान में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. गम्हरिया के मोतीनगर में रविवार शाम पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला…
सरायकेला: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कुल 56 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की. शिविर…
सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर आजसू पार्टी ने भी अपनी संगठनात्मक ताकत झोंक दी है. रविवार को सरायकेला टाउन हॉल सभागार में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बीएलए-2 कार्यशाला में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बीएलए की भूमिका केवल मतदाता सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि यही कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य की दिशा तय करेंगे. उन्होंने सभी बीएलए को 20 जून तक प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं से संपर्क…
जामताड़ा: चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) क्षेत्र में रविवार को रेलवे निजीकरण, लेबर कोड और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के विरोध में रेलकर्मियों और मजदूर संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. चित्तरंजन मजदूर यूनियन के बैनर तले आयोजित “मीटिंग-कम-स्ट्रीट कॉर्नर” सभा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों ने भाग लिया. अमलदही मार्केट स्थित पुनर्जन्म भवन के समीप आयोजित सभा की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव दिपंकर भट्टाचार्य ने की. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थानों को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है, जिसका मजदूर वर्ग…
जामताड़ा: जिले के चित्रा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर स्थित अजय नदी पुल पर बना बड़ा गड्ढा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गया है. इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल के बीचोंबीच बना यह गहरा गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे की वजह बन सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है. ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि रात के समय यह गड्ढा और भी अधिक खतरनाक…
जामताड़ा: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जामताड़ा के तत्वावधान में 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष ‘रामायण शिविर कोर्स’ का रविवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. यह विशेष कोर्स श्री श्री रविशंकर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. पांच दिवसीय शिविर के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रामायण की चौपाइयों, दोहों एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया. समापन समारोह में बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण…