- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: शहर के चर्चित निजी अस्पताल पोपुलर नर्सिंग होम में पीसीपीएनडीटी एक्ट (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) के अनुपालन में कमी के आरोप के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील किए जाने की कार्रवाई अब गंभीर विवादों में घिर गई है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक प्रक्रिया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर की गई, जिसमें एमओआईसी, सदर अस्पताल के डीएस और डीपीएम की मौजूदगी बताई जा रही है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न तो उपायुक्त कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के सरजमहातु गाँव में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. कुछ ही मिनटों के तेज तूफान में गाँव के दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए और कई घर आंशिक रूप से तथा कई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए. गाँव में कुल 19 घरों को नुकसान पहुँचा है, जिनमें शांति हेम्ब्रम, माना हेम्ब्रम, लक्ष्मण हेम्ब्रम, अर्चना हेम्ब्रम, विश्वनाथ हेम्ब्रम, अनिता हेम्ब्रम, सुसानी हेम्ब्रम, गंगाराम हेम्ब्रम, मनीषा हेम्ब्रम, सिरका हेम्ब्रम, गुरुवारी गोप, दिनेश केराई, रघुनाथ केराई, चुम्बरू केराई,…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पाटरा पोखरी तालाब के जीर्णोद्धार की दिशा में नगर पंचायत ने ठोस पहल शुरू कर दी है. शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने तालाब का स्थल निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, सिटी मैनेजर महेश जारीका, वार्ड पार्षद गौतम नायक तथा अभियंता अजय सुंडी मौजूद रहे. निरीक्षण में पाया गया कि लंबे समय से समुचित रखरखाव के अभाव में तालाब की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. तालाब जलीय खरपतवार, गाद, पत्तों…
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रोटारैक्ट क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह “द लास्ट फॉल इन” में पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, क्लब सदस्यों और मार्गदर्शकों को सम्मानित किया गया. समारोह में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन कृष्ण खरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन जितेश चौधरी उपस्थित रहे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र कुमार सिंह,…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित करमदाहा मंदिर परिसर में भटकती मिली 9 वर्षीय बच्ची को पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया गया. इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंदिर परिसर में एक नाबालिग बच्ची अकेली घूमती हुई मिली. वह अपने परिवार से बिछड़ गई थी और घबराहट के कारण अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही थी. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर मामले की जानकारी…
जामताड़ा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की, जबकि संचालन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम राजा, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान मुहर्रम जुलूस के रूट, सुरक्षा…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम क्षेत्र में 25 जून को प्रस्तावित डीवीसी मैथन परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और गेट जाम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को चंदादीप पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चंदादीप पंचायत के मुखिया देवीषण मुर्मू ने की, जिसमें पांच पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विस्थापित समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक में विस्थापित समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बसु महतो और जिला अध्यक्ष अकबर अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई…
सरायकेला: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सर्किल इंस्पेक्टर, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, अखाड़ा समिति के सदस्य, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने…
चांडिल: अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए चांडिल डैम के जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति और डूब प्रभावित विस्थापित परिवारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि बरसात के दौरान चांडिल डैम का जलस्तर 180 से 181 मीटर के बीच रखा जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता विस्थापित परिवारों की सुरक्षा है और किसी भी परिवार को डैम के पानी में डूबने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभागों…
जमशेदपुर: ओलीडीह पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ओपी क्षेत्र के डिमना चौक के पास एक युवक को देशी पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ दबोचा. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नीले रंग की मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना की गंभीरता को देखते…