- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिला में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना- प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नवल सिंह ने किया. कार्यक्रम में संघ के राज्य अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, बैजू झा, मनोज कुमार, पंकज मंडल, अनिल सिंह, बबीता साहा, झूमा गण, खुशबू…
चांडिल: थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के अनुसार, चांडिल थाना कांड संख्या 87/2026, दिनांक 17 जून 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार मंडल (31 वर्ष), पिता रमण मंडल, निवासी हमसादा टोला, खोखरोडीह, थाना चांडिल को गिरफ्तार किया गया…
सरायकेला: जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित कल्याणपुर- धातकीडीह गांव के समीप शुक्रवार सुबह चांडिल डैम में एक दुर्लभ और मनमोहक दृश्य देखने को मिला. डैम के ठंडे पानी में तीन जंगली हाथी घंटों तक जलक्रीड़ा करते नजर आए. हाथियों को पानी में मस्ती करते देख आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इस अनोखे नजारे का आनंद लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब छह बजे हाथियों का झुंड डैम में उतरा. इसके बाद हाथी लंबे समय तक पानी में स्नान करते, सूंड से पानी उछालते और एक- दूसरे के साथ अठखेलियां करते रहे.…
जामताड़ा: जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई. पुरानी रंजिश को लेकर बेलियापुर फुटबॉल मैदान में एक युवक को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को मुड़ाबहाल गांव निवासी उज्जवल पंडित ने बिन्दापाथर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि बरदेही गांव निवासी परितोष गोराई, रवि महतो और उनके…
चाईबासा: जिले में मलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए राज्य और जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने सोनुआ और गोइलकेरा प्रखंड के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS) यानी कीटनाशक छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने छिड़काव की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की. गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बड़ेला स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत बड़ेला गांव और महादेवसाल मंदिर परिसर में चल रहे IRS छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सिनी (CINI) के स्टेट एम एंड ई प्रतिनिधि और जिला समन्वयक ने छिड़काव की तकनीक और निर्धारित मानकों…
रांची: शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी हरेलाल महतो ने झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव में जीत पर सांसद को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान हरेलाल महतो ने सांसद परिमल नाथवानी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और झारखंड की कला, संस्कृति एवं परंपरा को दर्शाने वाला स्मृति-चिह्न भेंट किया. दोनों नेताओं के बीच झारखंड के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई. हरेलाल महतो ने विशेष रूप से…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को सीनी ओपी क्षेत्र के मुरूप पंचायत स्थित धातकीडीह विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कानून, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने डायन प्रथा प्रतिषेध कानून, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो कानून, बाल विवाह निषेध कानून तथा महिला एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को सरायकेला साप्ताहिक हाट- बाजार में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में घूम- घूमकर लोगों को नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने का संदेश दिया. अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों से सीधा संवाद किया. लोगों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है. युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य पर ध्यान देने…
सरायकेला: झारखंड का परिवहन विभाग इन दिनों गंभीर प्रशासनिक संकट से जूझता नजर आ रहा है. राज्य के पांच प्रमुख जिलों सरायकेला- खरसावां, रांची, कोडरमा, गढ़वा और साहेबगंज में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) का पद लंबे समय से खाली पड़ा है. इतना ही नहीं, विभाग के अपर सचिव का महत्वपूर्ण पद भी रिक्त है. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना नेतृत्व के परिवहन विभाग का संचालन कैसे हो रहा है. सरकार भले ही ऑनलाइन सेवाओं और सुशासन के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. पांच जिलों…
चौका. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, चौका में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों, सामाजिक कुरीतियों, महिला सुरक्षा तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, डायन प्रथा प्रतिषेध कानून, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधान, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), बाल विवाह निषेध कानून, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी…