Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: चौका क्षेत्र में शनिवार शाम आई तेज आंधी और हवाओं ने औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया। अचानक बदले मौसम के साथ उठी भारी धूल ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुछ समय के लिए दृश्यता प्रभावित हो गई और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को मजबूरी में अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी पड़ीं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में संचालित कोयला और लौह आधारित औद्योगिक इकाइयों के आसपास बड़ी मात्रा में महीन धूल और कण लंबे समय से जमा हो रहे हैं। तेज हवाओं के…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने मारपीट, अवैध प्रवेश और रंगदारी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम गोप (39 वर्ष), पिता रमेश गोप, निवासी सुभाषनगर, काली मंदिर के निकट, छोटा गोविंदपुर, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ परसुडीह थाना कांड संख्या 194/22, दिनांक 27 अगस्त 2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 447, 386 एवं 34…

Read More

जामताड़ा: प्रखंड अंतर्गत लाधना पंचायत के कित्ताजोर गांव में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के बीच हुए वज्रपात ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया. आसमानी बिजली गिरने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा- तफरी और दहशत का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चमक मुर्मू शनिवार शाम अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ घर के पास पेड़ से बंधे बैल को लाने गई थीं. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो…

Read More

जामताड़ा: पोपुलर नर्सिंग होम के अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील किए जाने का मामला अब केवल एक अस्पताल तक सीमित नहीं रह गया है. यह पूरा घटनाक्रम जामताड़ा सिविल सर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली, कथित भ्रष्टाचार और फाइलों को महीनों तक दबाकर रखने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. जानकारी के अनुसार, पोपुलर नर्सिंग होम प्रबंधन ने मार्च 2026 में अल्ट्रासाउंड मशीन के लाइसेंस नवीकरण के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट सिविल सर्जन कार्यालय में जमा कर दिए थे. आरोप है कि कार्यालय में तैनात एक कर्मी ने फाइल को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ाया, जिसके कारण…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय उलि बगाइचा परब-2026 (आम महोत्सव) का भव्य शुभारंभ हुआ. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े आम उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना, जिले में उत्पादित आम की विभिन्न किस्मों का प्रचार-प्रसार करना और किसानों को खरीदारों से जोड़ना है. कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहभूम सांसद जोबा माझी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत जिले में उत्पादित आम भेंट कर किया गया. उप…

Read More

राजनगर: कांग्रेस पार्टी के राजनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सावन सरदार ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है. उन्होंने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की. सावन सरदार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, मेहनत और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचकर झारखंड सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. उनका व्यक्तित्व विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने…

Read More

राजनगर: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ और ग्रामीण विकास विभाग के बीच सहमति बनने के बाद 103 दिनों से जारी मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है. हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद शनिवार को राजनगर प्रखंड के मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर दोबारा योगदान दिया. इस दौरान कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रांची स्थित ग्रामीण विकास विभाग में विभागीय सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई.…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के समीप नदी में नहाने के दौरान शनिवार को जमशेदपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. बताया गया कि जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सलमान, पिता मोहम्मद सरफराज अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए पुड़ीसिल्ली पहुंचा था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला…

Read More

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कॉमन योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 07:00 बजे नगर भवन दुलाडीह, जामताड़ा में किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित विभागों को सक्रिय किया है. उपायुक्त आलोक कुमार ने जिलेवासियों को योग दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत मस्तिष्क के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित…

Read More

आदित्यपुर: सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शनिवार को आदित्यपुर के आशियाना मोड़ पर सिख नौजवान सभा की ओर से भव्य छबील का आयोजन किया गया. भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच ठंडा शरबत और चना वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें साहस, धैर्य, सत्य और मानवता की सेवा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है.…

Read More