
राजनगर: कांग्रेस पार्टी के राजनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सावन सरदार ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है. उन्होंने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की.


सावन सरदार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, मेहनत और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचकर झारखंड सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. उनका व्यक्तित्व विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने कार्य और सादगीपूर्ण जीवन से समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी वर्ग के लोगों में नई उम्मीद जगाई है. उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
अंत में सावन सरदार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी देश का मार्गदर्शन करती रहें और राष्ट्रहित में अपना योगदान देती रहें.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल


