- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा. सोनुआ प्रखंड के टोपोटोला धोलाबनी स्थित गुरुकुल द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के करीब साढ़े तीन सौ बच्चों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए योगाभ्यास में भाग लिया. योग सत्र के दौरान शिक्षक सुदिश कुमार प्रधान ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया. इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया. विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप कुमार प्रधान ने कहा कि योग कोई साधारण व्यायाम…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल और बिजली संकट को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने विपक्ष पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने के बजाय समाधान में सहयोग करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर की पेयजल और बिजली समस्या कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही संरचनात्मक और तकनीकी खामियों का परिणाम है. इसका स्थायी समाधान निकालना ही वर्तमान बोर्ड की प्राथमिकता है. अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि वर्तमान नगर पंचायत बोर्ड का गठन हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन इस…
जामताड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जेबीसी+2 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया. योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन और ध्यान का अभ्यास किया. कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी गई. विद्यालय के प्राचार्य एबी माइल टुडू ने…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में गहराता पेयजल संकट अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. भाजपा नेता और सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान बोर्ड पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नगरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग कुर्सी का सुख भोगने में व्यस्त हैं. सनंद आचार्य ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से नियमित पेयजल आपूर्ति और बेहतर नागरिक सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए गए थे. लेकिन चार महीने बीत…
जमशेदपुर: टांटिया यूनिवर्सिटी, श्रीगंगानगर (राजस्थान) ने जमशेदपुर के योग विशेषज्ञ रवि शंकर नेवार को योग विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है. उन्हें “महर्षि पतंजलि का अष्टांग योग एवं भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” विषय पर किए गए शोध के लिए यह उपाधि मिली है. नेवार का शोध मानव व्यवहार में सुधार, मानसिक विकारों से मुक्ति तथा स्वस्थ, सरल और संतुलित जीवनशैली के विकास पर केंद्रित है. शोध में महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग और भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए बताया गया है कि दोनों ही…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की हैं. कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं और इन्हीं वाहनों का उपयोग छिनतई, चोरी तथा मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं में भी किया जा रहा है. सूचना…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 29 की पार्षद परवीन बानो ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मेयर सुधा गुप्ता एवं उप नगर आयुक्त को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की. आवेदन में उन्होंने ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-2 वेस्ट स्थित आरके मेडिकल के समीप बने नाले पर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि रेलिंग नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके अलावा पार्षद ने ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-14 वेस्ट स्थित नाले के चौड़ीकरण की भी मांग उठाई. उनका कहना…
कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा बाजार में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते- होते टल गया. जहां टोटो चालक की कथित लापरवाही के कारण एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछल गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक सवारी बैठाने के बाद बिना आगे- पीछे का ट्रैफिक देखे अचानक 4-लेन हाईवे की ओर मुड़ गया. उसी समय तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने टोटो को बचाने की कोशिश की, लेकिन…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस संबंध में एएसपी ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्ती…
जामताड़ा: भारत के वर्ष 2036 ओलम्पिक आयोजन के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड में 23 से 29 जून 2026 तक “ओलम्पिक फॉरेस्ट- ओलम्पिक 2036” थीम पर अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस सप्ताह मनाया जाएगा. यह आयोजन इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन (आईओए) के निर्देश पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित होगा. जिला ओलम्पिक संघ के मीडिया प्रभारी मनीष बर्णवाल ने बताया कि अभियान की शुरुआत 23 जून को राज्यभर में ओलम्पिक डे रन के साथ होगी. इसके बाद “ओलम्पिक फॉरेस्ट” के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान…