Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: पहली तेज बारिश ने ही बिजली विभाग की तैयारियों और मेंटेनेंस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. मंगलवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई तेज बारिश और वज्रपात से आसंगी गांधी आईटीआई के समीप हाई टेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद आदित्यपुर का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया और हजारों उपभोक्ताओं को करीब सात घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा. तकनीकी खराबी के कारण कुलुपटांगा, सालडीह, जुगसलाई, कल्पनापुरी, कोका-कोला समेत लगभग सभी प्रमुख फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. कई इलाकों में देर रात तक बिजली बहाल हो गई,…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितामी गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर इसकी सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितामी गांव निवासी 23 वर्षीय रोजीना खातून ने बताया कि चंपापुर निवासी मुर्शीद अंसारी के साथ उसका पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के मुताबिक,…

Read More

सरायकेला: झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर पूरे झारखंड में खुशी और गौरव का माहौल है. नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष एवं झामुमो नेता अविनाश कवि ने इसे केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड की जनता, आदिवासी समाज और उनके लंबे संघर्ष की राष्ट्रीय मान्यता बताया. नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता अविनाश कवि ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झामुमो संस्थापक स्वर्गीय दिशोम…

Read More

सरायकेला: जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधारने के नाम पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी 11 शिक्षकों के प्रतिनियोजन आदेश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. जहां विभाग इस निर्णय को शैक्षणिक सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बता रहा है, वहीं शिक्षा जगत, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच सबसे अधिक चर्चा एनआर प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला की प्रधानाध्यापिका अम्बिका प्रधान को हटाकर वरीय शिक्षक वासुदेव राम को विद्यालय का प्रभार सौंपने को लेकर हो रही है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस विद्यालय का परीक्षा…

Read More

जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, नशाखोरी, चैन स्नैचिंग और राहजनी की वारदातों को लेकर संयुक्त युवा संघ ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर हालात नहीं सुधरे तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो, टेल्को, सिदगोड़ा समेत शहर के कई इलाकों में चैन स्नैचिंग, मोबाइल छिनतई और राहजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे आम नागरिकों, खासकर महिलाओं…

Read More

सरायकेला: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने पर झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने खुशी व्यक्त की है. उन्होंने इसे पूरे झारखंड, आदिवासी- मूलवासी समाज और राज्य के संघर्षशील इतिहास का सम्मान बताया. सन्नी सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया. अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है और यह सम्मान उनके दशकों लंबे संघर्ष की राष्ट्रीय स्वीकृति…

Read More

सरायकेला: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने खुशी जताई है. उन्होंने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म “एक्स” और “फेसबुक” पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरे झारखंड के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया. चंपाई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोक कार्य के क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड की जनता के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संचालित करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) जयप्रकाश नारायण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. ईआरओ ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने…

Read More

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को 16वें साईं महोत्सव एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेज और स्कूलों के पदाधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, प्राध्यापक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत शिरडी साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण, महाआरती और भजन संध्या के साथ हुई. कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अपने परिवार के साथ पूजा में भाग लेकर सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम…

Read More

जामताड़ा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जामताड़ा डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मनोज कुमार, डी.डी. भंडारी तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जामताड़ा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे. आयोजन की शुरुआत अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई. इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज…

Read More