
सरायकेला: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने खुशी जताई है. उन्होंने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म “एक्स” और “फेसबुक” पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरे झारखंड के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया.


चंपाई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोक कार्य के क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड की जनता के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि गुरु जी ने अपना पूरा जीवन झारखंडी हितों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए समर्पित किया. उनका संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष, स्वाभिमान और अस्मिता का सम्मान है.
Edited By Sarita






