- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक ने की. बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की. बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को लेकर…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती रेलवे लाइन के समीप जनवरी 2026 में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले के फरार अभियुक्त सुजीत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में वादी दीपक मिश्रा पर जानलेवा फायरिंग की गई थी. इस मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. वरीय अधिकारियों के निर्देश और गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता जयराज कुमार सोनी ने छापेमारी कर आरोपी सुजीत शर्मा…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरआईटी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बंतानगर निवासी विशाल कालिंदी, रायडीह बस्ती रोड नंबर-32 निवासी सिंटू कुमार, रायडीह बस्ती अंबेडकर नगर निवासी रितिक कुमार, रोड नंबर-13- 14 निवासी नितेश कुमार तथा इच्छापुर उपर टोला निवासी सोहन साहु शामिल हैं. पुलिस के अनुसार विशाल कालिंदी के खिलाफ चोरी और बरामदगी…
सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया. इस मौके पर झामुमो नेता केपी सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता,…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं पर्यवेक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. प्रशिक्षण का संचालन अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं मास्टर ट्रेनर दैयतारी लेंका ने किया. इसमें प्रखंड के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कहा कि…
सरायकेला: झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पूरे झारखंड में खुशी की लहर है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह प्रतिष्ठित सम्मान शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया. इस अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष एवं झामुमो नेता मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे पूरे झारखंड और देश के आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया. मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल दिशोम…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव स्थित मुंडा टोला में मंगलवार सुबह खेत की जुताई के दौरान करीब 30 किलोग्राम वजनी संदिग्ध विस्फोटक मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, किसान विजय हेंब्रम अपने खेत में मक्के की खेती की तैयारी करवा रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर से जुताई करते समय हल किसी धातुनुमा वस्तु से टकरा गया. चालक शिवचरण महतो और किसान ने पहले उसे सामान्य धातु का टुकड़ा समझकर खेत के…
जामताड़ा: प्रखंड के शहरपुरा पंचायत अंतर्गत बेना गांव में मंगलवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने एक पशुपालक परिवार की आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया. आकाशीय बिजली गिरने से काजल महतो की एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान गाय खुले स्थान पर थी. इसी बीच अचानक वज्रपात हुआ और गाय उसकी चपेट में आ गई. बिजली गिरने से गाय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना से पशुपालक परिवार को करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना…
सरायकेला: जिले की खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले नौ खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. विजयवाड़ा में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिव शंकर पड़िहारी, उत्तम महतो और प्रियंका कालिंदी को सम्मान मिला. फुटबॉल के अंडर-14 राष्ट्रीय…
बोकारो: जिला के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के डायमंड सिटी में मंगलवार को जमीन और मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि चंद्रदीप, उसके बेटे गोलू, साली तथा दो दर्जन से अधिक महिला- पुरुषों ने नकाब पहनकर उनके घर में घुसकर हमला किया और जबरन कब्जा करने की कोशिश की. घटना में पंधारी यादव, उनकी बेटी समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावर गेट तोड़कर घर में घुसे और मारपीट की. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुछ लोग गेट पर…