- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा जामताड़ा के सदस्यों ने जिला सचिव चंडी दास पुरी एवं अध्यक्ष मोहनलाल मिस्त्री के नेतृत्व में जामताड़ा स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संथाल हूल के अमर महानायकों सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू तथा वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की. माल्यार्पण के बाद उपस्थित सदस्यों ने “सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो अमर रहें.” के नारों के साथ वर्ष 1855 के ऐतिहासिक संथाल हूल की गौरवगाथा को स्मरण किया. इस अवसर पर जिला सचिव चंडी दास पुरी ने कहा…
जामताड़ा: स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज से भंडारित आलू की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है. कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले आलू अब किसानों, व्यापारियों और थोक खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं. प्रबंधन के अनुसार, इच्छुक खरीदार अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑर्डर देकर आलू प्राप्त कर सकते हैं. आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और समयबद्ध बनाए रखने के लिए खरीदारों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना ऑर्डर कम से कम दो दिन पहले दर्ज कराएं, ताकि निर्धारित समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके. कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान किसानों…
कांड्रा: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पदमपुर स्थित अमर शहीद वीर सिंधु-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने वीर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि हूल दिवस झारखंड के स्वाभिमान, संघर्ष और जनअधिकारों का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वर्ष 1855 में वीर शहीद सिंधु-कान्हु, चांद और भैरव ने अंग्रेजी शासन तथा शोषण…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. मामले में तत्कालीन बिष्टुपुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, घटना के दौरान थाना स्तर पर बरती गई कथित लापरवाही और जवाबदेही तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. नए थाना प्रभारी निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में एक निजी स्विफ्ट डिजायर कार (निबंधन संख्या JH05EG-7398) को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मैरून रंग की इस कार पर झारखंड सरकार का बोर्ड लगा रहता है और इसमें अक्सर दो सरकारी कर्मियों को भ्रमण करते देखा जाता है. इनमें एक सरायकेला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक दारोगा तथा दूसरे कल्याण विभाग के एक लिपिक बताए जा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह वाहन कल्याण विभाग के लिपिक आशीष का है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लोगों के बीच यह भी चर्चा…
गम्हरिया: दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सरकार की सास एवं गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवानिवृत्त एलएचवी संध्या चंदा डे (75) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे टाटा मेन अस्पताल (TMH) में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है. परिजनों के अनुसार, संध्या चंदा डे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. स्वर्गीय संध्या चंदा डे गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एलएचवी (लेडी हेल्थ विजिटर)…
जमशेदपुर: शहर में अपराध चरम स्तर पर है. सोमवार देर रात तक एक ओर बिष्टुपुर में जहां डीडी बार चाकूबाजी मामले में घायल हिमांशु की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था वहीं दूसरी तरफ बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के समीप देर रात एक ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट की कोशिश की. वैसे चालक के साहस और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात नाकाम रही. घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया. जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरग्राम निवासी जय प्रकाश…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर का एक हाईवा जब्त किया है. वाहन में करीब 700 सीएफटी बालू लदा हुआ था. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को सुबह करीब 3:50 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना नंबर के एक हाईवा को रोककर जांच की गई. जांच के…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गुदड़ी थाना में पदस्थापित झारखंड पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मनोज बोदरा (47) का सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. घटना से पुलिस महकमे के साथ-साथ उनके गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, एएसआई मनोज बोदरा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. सोमवार सुबह करीब छह बजे वह अपने बैरक में आराम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की. साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उनकी…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, सोनुआ की घंटी आधारित शिक्षिका वंदना महतो (23) की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-320डी को करीब साढ़े छह घंटे तक जाम कर दिया. प्रशासन के आश्वासन और लिखित सहमति के बाद शाम करीब 5:30 बजे जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर गांव निवासी वंदना महतो सोमवार सुबह अपने घर से पैदल स्कूल जा रही थीं. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह सड़क किनारे चल रही थीं. इसी दौरान शिशु विद्या मंदिर के…