Gamharia Sr Journalist GrandMother Pass Away गम्हरिया: दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सरकार की सास संध्या चंदा डे का निधन, आज पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
गम्हरिया: दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सरकार की सास एवं गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवानिवृत्त एलएचवी संध्या चंदा डे (75) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे टाटा मेन अस्पताल (TMH) में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है.
परिजनों के अनुसार, संध्या चंदा डे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
स्वर्गीय संध्या चंदा डे गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एलएचवी (लेडी हेल्थ विजिटर) के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं. उन्होंने लंबे समय तक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं.
अपने पीछे वह एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 12 बजे पार्वती घाट पर किया जाएगा. इससे पूर्व उनकी शवयात्रा आदित्यपुर स्थित एलआईसी कॉलोनी स्थित आवास से निकलेगी.