- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर/जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड में करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद कराया जाएगा. रघुवर दास ने कहा कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि कानून- व्यवस्था की गंभीर विफलता का मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना पुलिस की…
आदित्यपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह सरकार, प्रशासन, समाज और युवाओं की भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय बन चुका है. ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लगातार टकराव से समाधान निकलेगा, या फिर संवाद, विश्वास और समयबद्ध कार्रवाई से न्याय का रास्ता आसान होगा. राज्य सरकार ने अब तक कई बड़े कदम उठाए हैं. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक को हटाया गया है. कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है. मुख्यमंत्री…
सरायकेला: जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड में करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आदित्यपुर स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने अब तक हुई प्रशासनिक कार्रवाई तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होना सकारात्मक संकेत है, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे भी प्रभावी और समयबद्ध…
सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जून को रोड नंबर-7 स्थित काली मंदिर निवासी प्रेम चंद्र वर्मा की शिकायत पर आरआईटी थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया. प्राथमिकी में रोड नंबर-15 निवासी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी तथा रोड नंबर-23 निवासी आदित्य कश्यप पर ज्वेलरी दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और इंकार करने…
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल शिवा के समीप बुधवार को स्पंज आयरन लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या HR58F8024 रुंगटा माइंस से स्पंज आयरन लेकर पंजाब के गोबिंदगढ़ जा रहा था. इसी दौरान होटल शिवा के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया. चालक ने बताया कि अचानक सामने आ गई एक बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई.…
सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बावजूद आदित्यपुर थाना पुलिस उसकी बेटी का पता लगाने में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है. जानकारी के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र के दुगरडीह गांव निवासी बुद्धि देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर बताया है कि उनकी पुत्री गायत्री रूई दास 15 मार्च को आदित्यपुर में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. उसने परिजनों से…
आदित्यपुर/जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड में करणी सेना युवा मोर्चा, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद उत्पन्न गतिरोध बुधवार को भी बरकरार रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से संवेदना व्यक्त करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देने और परिवार के एक सदस्य को अनुबंध पर नौकरी देने की पेशकश के बावजूद परिजन और समर्थक अपनी मांगों पर अड़े रहे. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सरकार की ओर से प्रशासन ने भी दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. इसके…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के तनकोचा गांव में पैतृक जमीन का विवाद एक महिला की हत्या का कारण बन गया. वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की शाम खूनी रूप ले लिया. बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार होने के बजाय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे नीमडीह थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार, तनकोचा गांव निवासी राजू मांझी और उसके छोटे भाई बुधराम मांझी के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे…
जामताड़ा: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के गृह जिला जामताड़ा में मंगलवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हो गईं. एक ओर जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों में अस्पताल प्रशासन व्यस्त रहा, वहीं दूसरी ओर सर्पदंश की शिकार एक महिला को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी. मजबूरी में परिजन उसे टोटो से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दूधकेबड़ा गांव निवासी सेंजली किस्कू को सर्पदंश के बाद अचानक तबीयत बिगड़…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड के बाद कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, घेराव और पुतला दहन पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा तलवार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला या किसी भी…