
सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जून को रोड नंबर-7 स्थित काली मंदिर निवासी प्रेम चंद्र वर्मा की शिकायत पर आरआईटी थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया. प्राथमिकी में रोड नंबर-15 निवासी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी तथा रोड नंबर-23 निवासी आदित्य कश्यप पर ज्वेलरी दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और इंकार करने पर लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है.
मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.
थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी के खिलाफ पूर्व में भी बिष्टुपुर थाना में गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई में उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है.
Edited By Sarita






