- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर/आदित्यपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद पूरे कोल्हान में तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर घायल प्रत्युष सिंह को लेकर कई तरह की भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं. ऐसे में परिजनों ने स्पष्ट किया है कि प्रत्युष सिंह जीवित हैं और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. उनका इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों…
जमशेदपुर/आदित्यपुर: डबल डाउन बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गई है. करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद यह मामला पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया. लगातार बढ़ते जनदबाव, राजनीतिक प्रतिक्रिया और सामाजिक संगठनों के विरोध के बीच आखिरकार झारखंड सरकार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करनी पड़ी. घटना बीते शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुई, जहां दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान हिमांशु सिंह और प्रत्युष…
जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश है और यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. अजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया, लेकिन पुलिस प्रभावी हस्तक्षेप नहीं कर सकी. उन्होंने झारखंड सरकार से जमशेदपुर…
जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि हिमांशु सिंह की हत्या पुलिस की मौजूदगी में हुई और इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. भानु प्रताप शाही ने कहा कि जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है.…
सरायकेला: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडी स्थित श्री सीमेंट प्लांट के समीप मंगलवार देर शाम 11 हजार वोल्ट के ग्राउंड केबल में मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक आग लग गई. आग लगने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और आसपास के करीब दो दर्जन भर गांव अंधेरे में डूब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान अचानक केबल से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. घटना के बाद एहतियात के तौर पर संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे व्यापक क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो…
राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में मंगलवार को आकिल आखड़ा जियाड़ कुमडीह के तत्वावधान में 171वां हूल दिवस पूरे श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में वीर सिदो- कान्हू, चांद- भैरव एवं फूलो- झानो के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और अधिकारों की रक्षा का संदेश प्रमुखता से दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि कालीपद (केपी) सोरेन, केंद्रीय सदस्य विशु…
आदित्यपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार हत्याकांड में करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही. उन्होंने इस घटना को बेहद नृशंस बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग…
जामताड़ा: जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 का मंगलवार से विधिवत शुभारंभ हो गया. अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक साथ बैठक आयोजित कर बीएलओ, बीएलए-2 तथा मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया, निर्धारित तिथियों और आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. जिला प्रशासन ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है. अभियान की शुरुआत के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या-243 का निरीक्षण किया. उन्होंने…
सरायकेला: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चांडिल गोलचक्कर स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने चौका के टुईटुंगरी मोड़ स्थित वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की. विधायक ने नीमडीह प्रखंड के पाढ़कीडीह तथा कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर और हाईतिरुल गांव में स्थापित वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए. सिंदूरपुर में उन्होंने वीर शहीद सिदो-कान्हु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने…
चांडिल. नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह-चांडिल में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हू, चाँद एवं भैरव मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान और संघर्ष को याद किया गया. संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ हूल आंदोलन अंग्रेजी शासन, जमींदारी प्रथा और महाजनी शोषण के विरुद्ध आदिवासी समाज का ऐतिहासिक जनविद्रोह था. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ी है. सिद्धो-कान्हू, चाँद एवं भैरव ने जल, जंगल और जमीन की…