Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी में नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थित एक निजी कोयला डिपो को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि डिपो में रात के अंधेरे में कथित तौर पर अवैध कोयले का कारोबार संचालित किया जा रहा है. उनका दावा है कि यहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कच्चा कोयला लाकर रात के समय उसे जलाकर पोड़ा कोयला तैयार किया जाता है, जिससे पूरे इलाके में दमघोंटू धुआं फैल जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय और घनी आबादी के बीच स्थित…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या के बहुचर्चित मामले का पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य कारण था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ शब्बे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली उर्फ बाबा तथा अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय शामिल हैं. एसएसपी ने…

Read More

सरायकेला: भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरायकेला पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी स्वयं सड़क पर उतरे और पूरे रथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया, पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए तथा मौसीबाड़ी परिसर पहुंचकर मेला क्षेत्र की तैयारियों और विधि- व्यवस्था की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ पूरे रूट का भ्रमण करते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात…

Read More

आदित्यपुर: गम्हरिया और आदित्यपुर थाना के सीमा से सटे आदर्श नगर निवासी एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका सुनीता देवी से गुरुवार दोपहर कथित तौर पर झांसा देकर सोने के जेवर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. घटना छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के समीप हुई. पीड़िता के अनुसार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पहले बातचीत में उलझाया, फिर किसी मेडिकल कैंप के बारे में पूछताछ करने लगे. बताया गया कि दोनों व्यक्तियों ने सुनीता देवी से कहा कि आजकल माहौल ठीक नहीं है और उन्हें सोने के आभूषण पहनकर नहीं चलना चाहिए. पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपियों…

Read More

आदित्यपुर: पुलिस ने प्रभात पार्क गेट के समीप जायका फूड के संचालक प्रमोद कुमार दास और साहिल कुमार मंडल तथा विशाल कुमार मंडल के बीच हुई चापड़बाजी की घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार दास समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया गया कि 13 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे हरिओम नगर स्थित प्रभात पार्क गेट के पास जायका फूड के संचालक प्रमोद कुमार दास और साहिल कुमार मंडल तथा विशाल कुमार मंडल के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान हुई चापड़बाजी में विशाल कुमार मंडल…

Read More

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया केला गोदाम के समीप गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन ने काना बाबू नामक युवक को गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली काना बाबू के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर कपाली ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल काना बाबू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. इधर वारदात…

Read More

सरायकेला: जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया गया. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम ने बाजार, चौक- चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गश्ती के दौरान पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.…

Read More

चांडिल: आगामी रथ यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में चांडिल रोड पर नालियों से बह रहे पानी की समस्या के समाधान, रथ यात्रा के साथ एम्बुलेंस की उपलब्धता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा पेयजल के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी.…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन जब्त किया गया तथा वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, वाहन मालिक एवं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेवाला ने गुरुवार को बताया कि 8 जुलाई की मध्य रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की बड़ी खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा भंडारण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुरुष और महिला दोनों वार्ड पूरी तरह खाली मिले. किसी भी वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं था. इस पर उपायुक्त ने…

Read More