Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, नावाडीह के सहायक अध्यापक सह सचिव सुभाष दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष दत्ता बाइक से नारायणपुर से अपने घर नावाडीह लौट रहे थे. इसी दौरान आसाडीह गांव के समीप मुरलीपहाड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चांगुआ गांव में कांग्रेस नेता डोमन महतो की पुत्री सालु महतो के विवाह समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी केपी सोरेन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे शामिल हुए. दोनों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया. विवाह समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता. सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल हुए. सभी अतिथियों ने वर- वधू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की.…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. आसूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जनबानी गांव में छापेमारी कर एक अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान मौके से 800 किलोग्राम जावा महुआ तथा 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई. उत्पाद विभाग ने बरामद अवैध सामग्री को विधिसम्मत रूप से…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को सरायकेला प्रखंड के पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी- सह- अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया. शिविर में छोटा दावना, मुड़कुम, नुवागांव, पठानमारा, गोविंदपुर, पाण्ड्रा एवं ईटाकुदर पंचायत के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरी कराई गई. इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का आयोजन किया…

Read More

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 50-ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी BLA-1 एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल नितिन शिवम गुप्ता ने की. बैठक में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही SIR-2026 अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अभियान के प्रत्येक चरण को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी…

Read More

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने गुरुवार को अंचल कार्यालय, खरसावां में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की. बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई. अपर उपायुक्त ने डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होने देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी गणना प्रपत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा के भीतर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित बांधडीह में बुधवार देर रात 27 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोपोडेरा निवासी रोहित मुंडा के रूप में हुई है. गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, रोहित मुंडा बुधवार रात सालगाझरी में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था. पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सभी…

Read More

जामताड़ा: झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिले के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट तथा छात्राओं के स्वागतगान से हुई. इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बैंड पार्टी की अगुवाई में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया. खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई…

Read More

आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल, आदित्यपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. के. सिंह से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं कोल्हान क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने अस्पताल में वर्तमान 50 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 100 बेड करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं. ऐसे में मरीजों की बढ़ती…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला की तृतीय बोर्ड बैठक में गुरुवार को विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई. बैठक में बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान, अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था में सुधार, विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने, पार्कों एवं तालाबों के विकास सहित नगर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्वीकृत योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाएगा. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में नगर…

Read More