- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार देर रात बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. रात करीब 11 बजे हुए इस निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों, ड्यूटी व्यवस्था तथा रात्रि गश्ती की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि केवल मुख्य सड़कों…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय महिला अपनी 9 माह की बच्ची के साथ लापता हो गई है. मामले में परिजनों की शिकायत पर सोनारी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आम लोगों से महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सोनारी थाना को सूचित करने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, रघुवर तांती, पिता रूपचंद तांती, वर्तमान निवासी ज्योति मार्ग, कार्मेल स्कूल, सोनारी तथा स्थायी निवासी तिरुलडीह, चिपकी, थाना ईचागढ़, जिला सरायकेला- खरसावां ने आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी (उम्र…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौटने के बाद मोटरसाइकिल को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष में बेरहमी से की गई पिटाई में एक युवक की मौत मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. मामले की जानकारी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि 8-9 जुलाई की रात रोहित मुंडा अपने दोस्तों सुजल लोहार, हरिपदो मछुआ, समीर मुंडा, रवि यादव और…
आदित्यपुर: आरआईटी थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चार विधि- विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को निरुद्ध किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी गए पांच स्मार्ट मोबाइल फोन. दो पावर बैंक और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद किया गया है. मामले की जानकारी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने दी. थाना प्रभारी ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को महावीर नगर रोड नंबर-10. आदित्यपुर-2 निवासी निरज प्रसाद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6 स्थित श्रेया इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का शटर और ताला…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत एन टाइप मोड़ पर शुक्रवार की रात करीब 7:50 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. एक सफेद रंग की हुंडई i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाली में जा घुसी. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार सीधे नाली में जा गिरी. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. कार में…
जामताड़ा: झाझा–सीतारामपुर रेलखंड के मथुरापुर स्टेशन पर पीक्यूआरएस (Permanent Quality Repair Scheme) के तहत ट्रैक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा. इसके लिए 13, 16 और 20 जुलाई 2026 को दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान रेलखंड पर संचालित होने वाली कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर 13, 16 और 20 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं, 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर इन तीनों दिनों में केवल मधुपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी. इसके…
धनबाद: जिले के बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 वर्षों बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत 30 दोषियों को तीन- तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. लंबे समय से लंबित इस मामले के फैसले के बाद वर्ष 2011 की घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई है. यह मामला 27 अप्रैल 2011 का है. जब बीसीसीएल के क्वार्टरों को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मटकुरिया इलाके में पहुंची थी. प्रशासन की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन…
जमशेदपुर: बेंगलुरु स्थित मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज में जमशेदपुर के कदमा निवासी छात्र लक्ष्य मिश्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच गया है. राष्ट्रपति सचिवालय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्राधिकारियों को छात्र के पिता द्वारा भेजी गई याचिका पर नियमानुसार कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से याचिकाकर्ता को अवगत कराने का निर्देश दिया है. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से 22 जून 2026 को जारी पत्र में लक्ष्य मिश्रा के पिता अंजनी कुमार की 15 जून 2026 की याचिका का उल्लेख करते हुए संबंधित प्राधिकरण को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा…
जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जामताड़ा के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय. तमाजोड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों. सामाजिक कुरीतियों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या प्रीति श्रीवास्तव ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान देना नहीं. बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों. सामाजिक जिम्मेदारी और संवैधानिक कर्तव्यों की…
राजनगर: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की पहल पर शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत भवन में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. राजनगर प्रखंड की लगभग 10 पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर इस सुविधा का लाभ लिया. यह शिविर मुख्य रूप से उन लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने अब तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया था. हालांकि, प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों को असुविधा का सामना…