Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के समीप नदी किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत में 12 वर्षीय अनीता सरदार की तेज बुखार के बाद मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर मलेरिया की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अपनी मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है तथा मलेरिया से…

Read More

सरायकेला: भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरायकेला- खरसावां पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने स्वयं रथ यात्रा मार्ग, श्री जगन्नाथ मंदिर एवं मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने रथ यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया शक्तिनगर निवासी एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने आदित्यपुर थाना में लिखित आवेदन देकर उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, गम्हरिया शक्तिनगर निवासी लखन पति 14 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वे बाहर जा रहे हैं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. लापता व्यक्ति के पुत्र दिलीप पति ने आदित्यपुर थाना में दिए आवेदन में बताया…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को समर्पित करने के बाद कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है. उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपने नाम और विवरण की जांच करने तथा किसी भी प्रकार…

Read More

जमशेदपुर. बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उन पर फर्जी बिलों के जरिए कथित रूप से टैक्स चोरी करने का आरोप है. डीजीजीआई की जांच में अजय शर्मा का नाम स्क्रैप कारोबार से जुड़े उस कथित टैक्स चोरी नेटवर्क में सामने आया है, जिसमें पहले भी कई कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. जांच के दौरान उनका नाम स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता से जुड़े मामले में सामने आने के बाद डीजीजीआई की टीम ने उनके ठिकानों पर…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम सकलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सकलपुर में पठन- पाठन में लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायत पर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) विकेश कुणाल प्रजापति ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक इनामुल हक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक दिनेश कुमार मंडल की वार्षिक 4 प्रतिशत वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है. वहीं संबंधित संकुल संसाधन सेवी के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. जानकारी के अनुसार, हाल ही में विद्यालय का एक वीडियो…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा स्थित पाउड़ी स्थान से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पिछले छह दशकों से लगातार निकाली जा रही है. इस वर्ष भी रथयात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. भगवान जगन्नाथ के रथ की मरम्मत, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है. महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा गुरुवार, 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. रथयात्रा कांड्रा सिनेमाहॉल स्थित ग्राम प्रधान सुरेश महतो के आवास के समीप से शुरू होकर मौसीबाड़ी तक पहुंचेगी. रथयात्रा के संयोजक विजय महतो ने…

Read More

खूंटी: थाना क्षेत्र के धाराटोली स्थित तजना नदी पुल के समीप मिले युवक और महिला के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने कथित रूप से अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. मामले की जांच जारी है. उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को तजना नदी पुल के पास युवक और महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर…

Read More

जामताड़ा: टावर चौक से न्यू टाउन जाने वाली सड़क पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन पुलिस बल के साथ सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान को हटाने पहुंचा था. कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. इसी दौरान कांग्रेस नेता इरशादुल हक आरसी और विनोद छेत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान…

Read More