Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: टावर चौक से न्यू टाउन जाने वाली सड़क पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन पुलिस बल के साथ सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान को हटाने पहुंचा था. कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. इसी दौरान कांग्रेस नेता इरशादुल हक आरसी और विनोद छेत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान…

Read More

चाईबासा: सोनुआ थाना परिसर में बुधवार को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पवित्र रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सोनुआ चेकनाका स्थित जगन्नाथ मंदिर के अलावा भालुरुंगी और झाड़गांव में निकलने वाली रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई. बैठक में अंचलाधिकारी अनुज टेटे, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव एवं थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि तीनों स्थानों पर रथ यात्रा एवं बाहुड़ा यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के…

Read More

सरायकेला: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बुधवार को नगर भवन, सरायकेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की. जबकि पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी भी उपस्थित रहे. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर…

Read More

खरसावां: खुंटपानी प्रखंड के गाडाराजाबासा गांव में झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव स्व. दामु बानरा के निधन पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई मंगलवार को उनके आवास पहुंचे. उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्व. दामु बानरा झारखंड आंदोलन के समर्पित और संघर्षशील योद्धा थे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि स्व.…

Read More

जामताड़ा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जामताड़ा की ओर से बुधवार को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन तथा सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पवन कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से…

Read More

जमशेदपुर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजे जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने इसे लेकर आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. प्रशासन के अनुसार “Dc Rajiv Ranjan” नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और विभिन्न प्रकार के संदेश भी प्रेषित किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त किसी भी नागरिक को अपनी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी से…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सरायकेला पूरी तरह तैयार है. रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित महाप्रभु का भव्य रथ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है. गुरुवार को विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ. भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है. जगन्नाथ सेवा समिति ने रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रथ की आकर्षक सजावट, पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा…

Read More

जामताड़ा/दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित कांकसा थाना क्षेत्र के राजबंध इलाके में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-19 पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. हाईवे पर खड़ी एक पिकअप वैन में पेंटिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया. हादसे में पांच मजदूर घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन कोलकाता की ओर जाने वाली लेन में खड़ी थी और उस पर चार से पांच मजदूर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे. तभी कोलकाता से आसनसोल की ओर जा रहे…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी प्रदीप राणा की अध्यक्षता में क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों (ज्वेलर्स) के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में ज्वेलर्स दुकानदारों और स्वर्ण व्यवसाय संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से अपनी दुकानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने प्रत्येक दुकान में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे. मजबूत ताले. अलार्म सिस्टम. तथा अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने की सलाह दी, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में कृषि तकनीकी प्रबंधन अभिकरण (ATMA) के माध्यम से संचालित ‘किसान समृद्धि योजना’ के तहत 9 किसानों को 2 एचपी (HP) सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली उपलब्ध कराई गई. इस योजना से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने के साथ खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर लाभुक किसानों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में…

Read More