Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

गम्हरिया: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लक्ष्य झारखंड एक सेवा संस्था की ओर से शनिवार को जगन्नाथपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस दौरान कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय सेना एवं पुलिस बल से सेवानिवृत्त गौरी शंकर तिवारी, मथुरा सिंह, रामसेवक सिंह एवं राजेंद्र सिंह को तिरंगा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया. वक्ताओं ने…

Read More

जमशेदपुर: शहर के मरीन ड्राइव पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 18 वर्षीय गणेश पात्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी निखिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से कदमा टोल ब्रिज की ओर से दोमुहानी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान रामजनमनगर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी…

Read More

आदित्यपुर: सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक रविवार को आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा ने किया. बैठक में सीतारामपुर स्थित 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्धारित समय 15 जुलाई तक चालू नहीं होने पर जुडको और जिंदल की वादाखिलाफी की कड़ी निंदा की गई. हालांकि संस्था ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा पेयजल संकट को गंभीरता…

Read More

सरायकेला: विश्व प्रसिद्ध सरायकेला रथ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह का सरायकेला थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल की चार महिलाओं को चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस कार्रवाई के बाद मेला क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है. पुलिस के अनुसार सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने कैनाल में शव को पानी में तैरते देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतका की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के समीप रविवार को एक पेट्रोल कंटेनर के इंजन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. हालांकि समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग कंटेनर के इंजन वाले हिस्से में लगी थी. यदि आग पेट्रोल टैंक तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे भारी जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला-2026 के सफल समापन के बाद श्री जगन्नाथ मेला समिति, थाना चौक, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भावुक हो उठे. उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा के श्रीचरणों में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पूरे सरायकेला शहर, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेवायतों, समिति सदस्यों, कलाकारों, स्वयंसेवकों तथा लाखों श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि रथ मेला-2026 की ऐतिहासिक सफलता पूरे सरायकेला परिवार की सामूहिक श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सहयोग का परिणाम है. मनोज चौधरी ने कहा कि वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा एवं…

Read More

कांड्रा: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार सुबह कांड्रा स्थित एसकेजी (SKG) मैदान में कांड्रा मंदिर कमिटियों की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया. अभियान के तहत करीब 100 पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू उपस्थित रहे. उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है. उन्होंने लोगों से अधिक…

Read More

चक्रधरपुर: बाहुड़ा रथ यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को चक्रधरपुर के पुरानाबस्ती स्थित मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा अपने मुख्य मंदिर के लिए रवाना हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा. धार्मिक आयोजन में खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई के साथ शामिल हुए. दोनों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. विधायक दंपति ने श्रद्धालुओं के साथ रथ खींचकर अपनी आस्था भी प्रकट…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को सौंप दी गई है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के…

Read More