Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को सौंप दी गई है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सीआईडी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. सीआईडी के अनुसार, थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 में अनुसंधान के क्रम में JPSC कर्मचारी सोनू कुमार तथा मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के सहयोगी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र स्थित गैस गोदाम रोड के भाभी होटल चौक पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद पड़ी है. इसके कारण रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है. स्ट्रीट लाइट पहले भी कई बार खराब हो चुकी है. हर बार मरम्मत कर इसे चालू किया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से बंद…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक शनिवार को हंगामेदार रही. बैठक के दौरान महापौर संजय सरदार को पार्षदों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा. पार्षदों ने बिना बोर्ड की सहमति के संविदाकर्मियों के सेवा विस्तार, मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण से जुड़े प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उस पर चर्चा से ही इनकार कर दिया. बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर के पेट्रोल भत्ते का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा. पार्षदों ने सवाल किया कि जहां उन्हें 60 लीटर पेट्रोल भत्ते के लिए विभागीय स्वीकृति का हवाला देकर टाल दिया जाता है, वहीं मेयर और डिप्टी…

Read More

जामताड़ा: जिले के सरकारी विद्यालयों में जल्द ही डिजिटल लाइव क्लास प्रोग्राम की शुरुआत होगी. इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत विद्यार्थियों को स्टेट बोर्ड पाठ्यक्रम के साथ-साथ जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त सहकारिता भवन स्थित स्मार्ट क्लास संचालन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्मार्ट क्लास के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदला मोड़ के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव और भाजपा कार्यकर्ता शिवचरण गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों अपने घर से नारायणपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. जांच में बलदेव की पीठ में गंभीर चोट तथा शिवचरण के कंधे में चोट पाई गई. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को…

Read More

देवघर: श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ से पहले पूर्व रेलवे ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के जसीडीह स्टेशन से होकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है. शनिवार को पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक (आईजी) रेलवे सुरक्षा बल ए.एन. सिन्हा ने आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा…

Read More

जामताड़ा: बाग़डेहरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, बाग़डेहरी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 96 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी राज बाउरी, पिता मंटू बाउरी, निवासी शंकरपुर, थाना राजनगर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है. शिकायत प्राप्त…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में अभिभावकों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यालय से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मेरियम नाग ने की. बैठक की शुरुआत विद्यालय के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा के साथ हुई. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई. सर्वसम्मति से अर्जुन लोहार को समिति का अध्यक्ष, बुधनी मुंडा को उपाध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर: डिमना डैम के समीप स्थित प्रतिबंधित (डेंजर जोन) तालाब में एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है. मृतक डॉक्टर सक्षम सिंह और समीर लाल के परिजनों ने घटना को केवल दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बोड़ाम थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करने तथा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है. शनिवार को सक्षम सिंह के पिता सत्येंद्र कुमार सिंह और समीर लाल के पिता अजय लाल…

Read More