जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड की भेलडीह पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में बिजली का पोल टूटकर एक घर पर गिरने की घटना के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. सूचना मिलने पर स्थानीय विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त पोल को सीधा कर फिलहाल बांस के सहारे सुरक्षित किया गया.


विज्ञापन
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की गई है. स्थायी समाधान के तहत बुधवार को पुराने क्षतिग्रस्त पोल की जगह नया विद्युत पोल लगाया जाएगा.
विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. हालांकि उनका कहना है कि नया पोल जल्द लगाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति और आवागमन के दौरान किसी तरह के हादसे की आशंका न रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

विज्ञापन
