Author: Team India News Viral

लोहरदगा: शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कैरो प्रखंड के हनहट और कैरो सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान सुखदेव उरांव ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने दुर्गोत्सव के अवसर पर लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की. इस मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, सीओ शीला उरांव सहित पूजा…

Read More

सरायकेला: दुर्गा पूजा के अवसर पर कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बिरसा क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ. 64 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में अवटी एंड सान्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने विजेता टीम को 2 लाख रुपये और उपविजेता बाबा एंड बाबा को 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. तीसरे स्थान पर पोडाडीह और चौथे स्थान पर यंग फैन्स क्लब को 50-50 हजार रुपये, जबकि पांचवें से…

Read More

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा की महाष्टमी पर रविवार रात सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी आदित्यपुर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने विशेष वॉच टावर से क्षेत्र की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के पूजा पंडाल का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था देखी. डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया है. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और संवेदनशील स्थानों…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के 52वें जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विधायक के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन के लिए दुआ की. मोहम्मद अरशद ने कहा कि उनकी कामना है कि विधायक सबिता महतो स्वस्थ और खुशहाल रहते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहें तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करती रहें. उन्होंने कहा कि जन्मदिन जीवन का विशेष अवसर होता है और इस मौके पर मिलने वाली शुभकामनाएं एवं दुआएं खुशियों को बढ़ाती हैं. उन्होंने विधायक सबिता महतो…

Read More

गम्हरिया: शिक्षाविद सह झामुमो नेता कालीपद सोरेन रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. उन्होंने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्व. रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ उनके शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री और उनके परिवार के…

Read More

जामताड़ा: दुर्गा पूजा, दशहरा और काली पूजा/ दीपावली के मद्देनजर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव किया है. निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में संचालित होने वाले ये कार्यालय अब केवल एक पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेंगे.आसनसोल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर 19, 20 और 21 अक्टूबर 2026 को आरक्षण कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं, काली पूजा एवं दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर 2026…

Read More

बिहार: वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में मंगलवार को गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है, जिनमें अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. घटना रामपुर श्यामचंद गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार गांव के करीब 20 से 30 लोग नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने पड़ोसी गांव जा रहे थे. इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई और उस…

Read More

जमशेदपुर: एक दौर था जब पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसकी वर्दी, हथियार या गाड़ी नहीं, बल्कि उसका सूचना तंत्र हुआ करता था. मोहल्ले से लेकर अपराध की दुनिया तक पुलिस के अपने सूत्र होते थे. यहां तक कि एक अपराधी दूसरे अपराधी की गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाता था. किस इलाके में नया गिरोह सक्रिय हो रहा है, कौन अपराधी जेल से बाहर आया है, कौन हथियार जुटा रहा है और किन लोगों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है- इसकी भनक कई बार वारदात से पहले पुलिस को मिल जाती थी. आज तस्वीर बदलती दिखाई दे रही…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार देर रात गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई. मो. राजा नामक युवक को निशाना बनाकर चार से पांच राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप है. फायरिंग में दो गोलियां राजा की बांह में लगीं. घायल अवस्था में उसे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की.…

Read More

जमशेदपुर: 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जमशेदपुर. कोलकाता और देवघर में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इसी कड़ी में देर रात जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया. जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में जायसवाल से जुड़े आवास. कार्यालय और अन्य परिसरों में ED की टीम ने दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी तैनात रहे. गिरफ्तारी के बाद…

Read More