आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर-1 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मदन यादव का 56 वर्ष की उम्र में सोमवार रात निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है. मदन यादव राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे और आदित्यपुर विकास समिति से भी जुड़े हुए थे.


मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के छपिया निवासी मदन यादव टाटा स्टील एलडी-1 के पूर्व कर्मचारी थे. मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उनके छोटे भाई सदन यादव ने मुखाग्नि दी.
अंतिम यात्रा में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए और मदन यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके परिचित और शुभचिंतक मौजूद रहे.
अंतिम यात्रा में हरे कृष्ण यादव, गुलाब यादव, निरंजन कुमार, दिलीप मंडल, राजकिशोर यादव, संतोष कुमार सिंह, एसएन यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार, ओम प्रकाश, शंभू यादव और श्याम यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

