Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल/ Bipin Varshney पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना पर एनएच- 33 के चिलगू स्थित मां भवानी होटल में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए अलग- अलग ब्रांड के 10 पेटी शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना पर गठित छापामारी दल द्वारा यह कार्रवाई की…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सरायकेला एनडीए को चुनाव से पूर्व तगड़ा झटका लगा है. जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन अपनी जीत को लेकर पुरजोर ताकत लगा रही है, वहीं सरायकेला- खरसावां आजसू पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष सह जानेमाने समाजसेवी सनी सिंह ने चुनावी माहौल में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी है. उनके साथ पूरी टीम ने अपना इस्तीफा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सन्नी ने बताया कि आजसू पार्टी एक ऐसा संगठन…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope थाना क्षेत्र के मुनीडीह स्थित इंटरस्टेट चेक नाका मे रविवार को चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 1 लाख 74 हजार 170 रुपये रुपए जब्त किया गया. थाना प्रभारी अमीश कुमार ने बताया कि ओडिशा की ओर से एक बोलेरो गाड़ी संख्या OD11A- 6738 आ रही थी. चेकनाका में जांच के दौरान यह बरामदगी हुई है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूछताछ किया गया तो वाहन चालक द्वारा सटीक जबाब नहीं दिया गया. जिस कारण सभी रुपयों को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि गाड़ी के कागज सही होने के कारण उसे छोड़ दिया गया.…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई ने रविवार को सोनुआ और गोईलकेरा प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सोनुआ प्रखण्ड के कोचापुर, गोविंदपुर, झाड़गांव और चांदीपोस के अलावा गोईलकेरा प्रखण्ड के डालेईकला और बिला गाँव का दौरा किया. डॉ० दिनेश ने ग्रामीणों से मिलकर आजसू पार्टी को वोट करते हुए राज्य के विकास के लिये एनडीए की सरकार बनाने की अपील की. डालेईकला साप्ताहिक हाट बाजार में भी लोगों से मिलकर भी अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने बिला गांव में शहीद दिऊ…

Read More

खरसावां: विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. चुनाव से पूर्व विधि- व्यवस्था व शांति बनाये रखने व आमजन में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना क्षेत्र के चांदनी चौक, बेहरासाई, कदमडीहा, बजारसाई, कुम्हारसाई, तलसाही, तांतीसाई, देहरूडीह समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेत्तृत्व खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार कर रहे थे. फ्लैग मार्च में शामिल जवानों व पुलिस पदाधिकारियों ने प्रमुख चौराहे समेत विभिन्न बूथों का भ्रमण करते हुए लोगों से शांति- व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. इस दौरान अवैध साधनों के…

Read More

सरायकेला/ Election Desk झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 कई मायनों में अहम होने जा रही है. पांच साल सत्ता से दूर रहने के बाद एनडीए जहां सत्ता हथियाने की जीतोड़ कोशिशों में जुटी है वहीं सत्ता सुख भोग चुकी इंडिया गठबंधन किसी कीमत पर सत्ता से दूर होना नहीं चाहेगी. इंडिया भी यहां पूरे दमखम से मुकाबले को तैयार है. वैसे इस चुनाव में दोनों ही गठबंधन के बागी मुख्य भूमिका निभाएंगे यह तय है. यहां हम बात कर रहे हैं सरायकेला विधानसभा की. इस विधानसभा में दो बागी एकबार फिर से आमने- सामने होंगे. यहां मुद्दों पर चुनाव होगी इसकी…

Read More

जमशेदपुर: राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव और सचिव राजेश यादव पर गाज गिरनी तय हो गई है. प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव जहां जमशेदपुर पश्चिम के सपा प्रत्याशी डॉ ओपी आनंद के नामांकन में शामिल होकर पार्टी का अनुशासन तोड़ा था, वहीं बगैर पार्टी से इस्तीफा दिए राजद के प्रदेश सचिव राजेश यादव ने जमशेदपुर पूर्वी से सपा के सिंबल पर पर्चा भरा है. इसकी शिकायत किसी ने राजद के अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक और प्रधान महासचिव संजय यादव से कर दी जिसपर उन्होंने कहा है कि ऐसे पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी.…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो के उलीडीह रोड नम्बर 6 स्थित एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल प्रांगण में दोस्त ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. जहां डॉक्टर जफर आलम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस नंदा, डॉक्टर तुबा अंबरीन, डॉक्टर नौशाद, डॉक्टर मिस्बाह एवं डॉक्टर इरफान द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं डॉक्टर की सलाह पर मुफ्त में पैथोलॉजिकल टेस्ट भी कराए गए. इस मेडिकल कैंप का सभी वर्ग की 36 महिलाएं एवं 10 पुरुषों ने लाभ उठाया. इनमें तेरा मैरिज फिजिशियन के 28 महिलाएं स्त्री रोग की एवं पांच मरीजों का दंत चिकित्सकों ने जांच…

Read More

आदित्यपुर: दिल्ली में प्राइम कम्यूनिकेशंस मीडिया द्वारा आयोजित “मिसेज इंडिया- 2024” प्रतियोगिता में आदित्यपुर भाटिया बस्ती की रहने वाली नेहा मिश्रा ने रनर- अप का खिताब जीता है. खिताब पाने के बाद नेहा शनिवार की शाम रांची पहुंची. जहां एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद उनके रिश्तेदारों एवं सोसायटी के लोगों ने भव्य स्वागत किया और उन्हें लेकर आदित्यपुर भाटिया बस्ती पहुंचे. जहां निवर्तमान वार्ड पार्षद मंजु देवी, पुनिता सिंह, सुनीता पांडे, संगीता, पुष्पा देवी, बेबी, अनीता, रीता, सुनीता, झरना पांडा, पीयूष, नित्यानंद पांडे, टनु, राजेश, विकास सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों गाजे- बाजे के साथ नेहा मिश्रा का शॉल…

Read More

रांची/ K. D. Rao भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन देकर मांग किया कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए साथ ही उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाए. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन जी एक अनुसूचित जन जाति और विधवा महिला है और किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के…

Read More