Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां: स्थित मॉडल स्कूल में मंगलवार को 75 वां संविधान दिवस मनाया गया. इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यकक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कृत हुए. सबसे पहले विद्यालय परिसर में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया तथा संविधान के महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई और इस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उसके बाद छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया. साथ ही चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सोनिया साहू, द्वितीय राजकुमार प्रधान…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के वार्ड 1, जेल रोड स्थित डैफोडिल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आर सेनगुप्ता उपस्थित रहे. प्रतियोगिता कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गईं. कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान पर विराज नंदा और वर्षा बराट, द्वितीय स्थान पर अंशराज कवि और शिवम साव एवं तृतीय स्थान पर प्रिया सतपथी और ओम पटनायक रहे. वहीं कक्षा चार में प्रथम स्थान पर…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड कार्यालय में जेएसएलपीएस के तत्वाधान में जीविका दीदियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के बारे में विस्तार से बताया गया. अंतरराष्ट्रीय लैंगिक हिंसा के खिलाफ नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया. इस दौरान जीविका दीदियों को और इससे जुड़े कर्मियों ने शपथ लिया. प्रखंड परियोजना पदाधिकारी रमेश द्विवेदी के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया. इस दौरान पार्वती गागराई ने कहा कि हमें बच्चों व बच्चियों में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए. आजकल बच्चियां भी देश- दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही है. हमें लड़कियों को आगे बढ़ाना होगा.…

Read More

Editorial Desk झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के जंग में बीजेपी की बड़ी दुर्गति हुई है. इस दुर्गति को लेकर मंथन का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी हेडक्वार्टर में सभी विधानसभा प्रभारी तलब किए गए हैं. तीन दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों को भी बुलाया गया है. वहीं हारे हुए प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है. मगर क्या इससे बीजेपी सबक लेगी ? दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के बाद भी उस झारखंड से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया जिसकी नींव भाजपा ने रखी थी. 18 साल बीजेपी ने इस राज्य पर शासन किया मगर क्या वजह…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 के जयप्रकाश उद्यान स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के पास मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया. इसमें वार्ड प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाया जाता है उसी तरह से देश के हर गली- मुहल्लों, सरकारी स्कूल कॉलेज, प्राइवेट और सरकारी कार्यालय में संविधान दिवस मनाने की परंपरा होनी चाहिए. साथ ही संविधान दिवस के दिनों में सरकारी अवकाश मिलनी चाहिए. संविधान से आम लोगों को क्या- क्या लाभ मिला है…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सरायकेला- खरसावां जिला परिषद के कुल 12 सदस्यों ने उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मुलाकात की और नए सिरे से उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपा. जिला परिषद सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि काफी उम्मीद के साथ मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष के लिए समर्थन देकर उपाध्यक्ष पद पर चयन किया था, परंतु क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिला. उनकी कार्यशैली से सभी सदस्य नाराज हैं, इसलिए अपना समर्थन वापस ले रहे हैं. जिला परिषद…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सोमवार देर शाम सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर काशी साहू कॉलेज मोड़ के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया. कार की चपेट में आने से मधुपुर गांव निवासी आस्तिक महतो एवं अजय रजक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनो घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आस्तिक महतो एवं अजय रजक दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सरायकेला बाजार आए थे. शाम को दोनो अपने गांव मधुपुर लौट रहे थे. इसी…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar विधानसभा से तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद सोमवार शाम को नवनिर्वाचित विधायक दशरथ गागराई अपने समर्थकों के साथ मां आकर्षिणी के दरबार पहुंचे. जहां उन्होंने मां आकर्षिणी के दर मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत खरसावां के मतदाताओं व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की है. साथ ही कहा कि लोगों का आशीर्वाद मुझे मिला है. कभी भी शिकायत का मौका नहीं दूंगा. श्री गागराई ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ क्षेत्र की जनता ने तीसरी बार मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया है, मैं…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर (स्वास्थ्य मेला) आयोजित हुआ. इस दौरान कुल 181 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. आयुष्मान आरोग्य शिविर (स्वास्थ्य मेला) में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया. स्वास्थ्य मेला में मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आंख, कान, जीभ, दांत, टीवी, जैसी एवं विभिन्न प्रकार के बीमारियों की जांच की गई. बताया गया कि यह स्वास्थ्य मेला प्रत्येक माह के 21 तारीख को अस्पताल परिसर में लगेगा. मौके पर प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. डीपी हांसदा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री किरण पराधिया, दंत चिकित्सक डॉ. आनंद शिंदे,…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar खरसावां विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित झामुमो विधायक दशरथ गागराई की तीसरी बार हैट्रिक जीत पर सोमवार को कुचाई में विजय जुलूस निकाला गया. झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बिरसा स्टेडियम में एकत्रित होकर विधायक दशरथ गागराई का भव्य स्वागत किया. इस दौरान इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने जमकर रंग- गुलाल उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की. विजय जुलूस कुचाई के बिरसा स्टेडियम से निकलकर कुचाई साप्ताहिक बजार पहुंची. इसके बाद पुन: साप्ताहिक बाजार से होते हुए कुचाई के बिरसा स्टेडियम पहुंच कर विजय जुलूस सम्पन्न हुआ. मौके पर विधायक श्री गागराई ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं…

Read More