Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: बीते 13 नवंबर की रात गम्हरिया स्थित केडिया पेट्रोल पंप के समीप टाटा स्टील ग्रोथ शॉप कर्मी अनूप प्रसाद उर्फ पिंटू प्रसाद द्वारा अपने गुर्गों के साथ मिलकर जगन्नाथपुर निवासी विनय सिंह पर जानलेवा हमला और छिनताई मामले में दस दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इस हमले में विनय सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका ईलाज टीएमएच में हुआ. फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं मगर उन्हें आज भी अपना और अपने परिवार की चिंता सता रही है. विनय सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई…

Read More

सरायकेला: राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने राज्य में बीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी वेदना प्रकट करते हुए पार्टी के नीतियों की जमकर आलोचना की है. दरअसल उन्होंने जगन्नाथपुर विधानसभा के लिए बीजेपी के बनाए गए प्रभारी शैलेंद्र सिंह के एक फेसबुक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अपनी प्रतिक्रिया में श्री षाड़ंगी ने लिखा है ” 2020 से प्रदेश संगठन में स्थानीय और मूलवासियों को अनदेखा किया गया, जिसके कारण दल से मूलवासी और पिछड़ी जाति के लोगों ने यह मान लिया कि इस दल में जो जितनी चापलूसी…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला विधानसभा से सातवीं बार विधायक चुने गए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. हर दिन सैकड़ों महिला- पुरुष और सामाजिक कार्यकर्ता उनके जिलिंगोड़ा स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं और उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 6 की निवर्तमान पार्षद ममता बेज और वार्ड- 17 की निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों की बधाई स्वीकार करते हुए जनता के प्रति आभार जताया.…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के सुपर मल्टी स्पेशलिटी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमित मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति के चेयरमैन मृत्युंजय झा ने बताया कि अब यहां गरीब से गरीब तबके के मरीजों का भी इलाज संभव हो सकेगा. उन्होंने बताया कि कम समय में ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं नेताजी सुभाष ग्रुप के सामूहिक प्रयास से इस अस्पताल ने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त सेवा देने में सफल रहे हैं. इस अस्पताल में जटिल से जटिल…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope थाना क्षेत्र के हेंसल से दस दिन पहले 15 वर्षिय नाबालिग युवती जगद्धात्री पूजा के विसर्जन के बाद सुबह करीब 4 बजे घर से निकली और अब तक वापस नही आई. इस सम्बंध में सोनिया के पिता परितोष गोप ने बताया कि वे लोग पोटक थाना क्षेत्र के बांगो गांव के रहनेवाले है. उनकी छोटी बेटी सोनिया जगद्धात्री पूजा के अवसर पर अपने मामा घर हेंसल आई थी. जगद्धात्री पूजा के विसर्जन के बाद शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गयी और अब तक वापस नही आई. वहीं उनके…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar खरसावां विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दशरथ गागराई रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचे और विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पुष्प कुछ देकर जीत की बधाई एवं अगले मुख्यमंत्री के रूप में पद धारण करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी. मालूम रहे कि दशरथ गागराई लगातार तीसरी बार हैट्रिक खरसावां विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है. इस बार भी उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रहे सोनाराम बोदरा को करारी शिकस्त देकर इस सीट पर कब्जा जमाया है.

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक हाइवा चालक हाइवा सहित पाखनाडीह पुल के गिर गया. हालांकि गेट का शीशा तोड़कर वह पानी से बाहर निकला और अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि झींकपानी से माल खाली कर हाइवा चालक धालभूमगढ़ की ओर जा रहा था इसी दौरान उसे झपकी आ गयी और उसका हाइवा से नियंत्रण टूट गया और पखनाडीह पुल के नीचे पानी में हाइवा सहित गिर गया. इस घटना में चालक को हल्की चोटें आई है. चालक ने बताया कि अचानक आंख लग गई और…

Read More

सरायकेला: 20 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव हारने के बाद सरायकेला विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी गणेश महाली ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए फिर से मतगणना की मांग की है. जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के साथ चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ जाएंगे. उन्होंने कहा कि कई राउंड के मतों की गिनती .में धांधली हुई है.

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की शानदार जीत हुई है. मनोरमा देवी को कुल 73238 मत मिले. जबकि प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 51872 मत मिले. वही जन सुराज के प्रत्याशी मो. अमहद को 17268 मत मिले. मनोरम देवी की जीत के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने बधाई दी है. video उन्होंने कहा कि मनोरमा देवी की शानदार जीत हुई है. बेलागंज की जनता ने काम नहीं करने वालों को करारा जवाब दिया है. बेलागंज की जनता बधाई की पात्र है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के इमामगंज विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत पर अपनी प्रक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी जीत इमामगंज विधानसभा की जनता की जीत है. यह जनता के विश्वास की जीत है. video उन्होंने कहा कि इसके लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं. आने वाले समय में जो कुछ थोड़ा बहुत काम बच गया है, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे. सरकार की योजनाओं का लाभ इमामगंज की जनता को मिले, ऐसा हमारा प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ इमामगंज ही नहीं बल्कि बेलागंज में भी एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है.…

Read More