Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला Pramod Singh मनरेगा दिवस संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के टाउन हाल में सोमवार को हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, खूंटी सांसद प्रतिनिधि राज बाकची, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मनरेगा की उपयोगिता और चुनौतियों पर परिचर्चा हुई. जिला परिषद अध्यक्ष चुनाराम बोदरा ने पूरे जिले में मनरेगा श्रमिक 1 लाख 80 हजार हैं. इसे और बढाने पर जिला प्रशासन को जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा मनरेगा स्कीम आने के बाद से ग्रामीण क्षेत्र के…

Read More

सरायकेला Report By Pramod Singh थाना अंतर्गत पठानमारा स्कूल के पीछे कैनाल के किनारे रोड पर ढीपासाई गांव निवासी माहती सोय (27) का शव पाया गया. घटना रविवार की रात की बताई जा रही है. घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार माहती सोय रविवार को पठानमारा में किसी के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था. सोमवार की सुबह लगभग…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला और जमशेदपुर का दहशतगर्द आदित्यपुर माझी टोला निवासी रोहित मिश्रा सड़क दुर्घटना में मारा गया है. रविवार देर रात जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप हुए सड़क हादसे में रोहित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका एक अन्य साथी भोलटू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि रोहित मिश्रा, सुजय नंदी हत्याकांड, दीपक मुंडा हत्याकांड, मोनी दास हत्याकांड, एवं जमशेदपुर के सोनारी में एक युवक के हत्याकांड का नामजद अभियुक्त था. 6 माह पूर्व ही वह जमानत…

Read More

सरायकेला Pramod Singh सदर अस्पताल में गुरुवार को विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे. सीएस ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर सीएस ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान (एलसीडीसी) का उद्घाटन किया. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर जिले में दो तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. पहला स्पर्श और दूसरा एलसीडीवी. स्पर्श कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांव में सहिया और एएनएम…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik प्रखण्ड के पोड़ाहाट में महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के मौके पर पोड़ाहाट राजा वीर अर्जुन सिंह विकास समिति द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरूवार को शुभारंभ किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा. खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों, युवक- युवतियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए कई खेल और प्रतिस्पर्धा आयोजित किये गए हैं. विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी खेल प्रतिभा दिखाने पहुंचे थे. मौके पर अध्यक्ष श्यामू महतो, चक्रधारी साहू, प्राण कुमार साहू, लालाबाबू महतो, जितेंद्र राउत,…

Read More

कांड्रा Report By Bipin Varshney थाना अन्तर्गत कांड्रा टॉल प्लाजा के नजदीक सड़क पर खड़ी टेलर संख्या NL01AD- 9921 लुढ़कर वन विभाग में घुस गया. जिससे वनविभाग का बाउंड्री वॉल टूट गया. वैसे गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. टेलर ड्राईवर के अनुसार बुधवार रात्रि 11.30 बजे जब वह वाहन में सोया हुआ था अचानक टक्कर की आवाज से नींद खुली. तबतक टेलर बाउंड्री वॉल तोड़ वनविभाग में घुस गया. उसने बताया कि चालियामा से आयरनओर की गोली लेकर रामगढ़ जा रहा था. इसी बीच कांड्रा मोड़ में सड़क किनारे टेलर खड़ा कर सो गया…

Read More

लखनऊ: मंगलवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में मारे गए 30 श्रद्धालुओं के प्रति यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, घटना अत्यंत दुखद है. मृतकों के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है. जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. इस घटना की पूरी जांच करवा करके हम इसकी तह में जाएंगे. इसके अलावा पुलिस के स्तर पर भी हम लोग इसकी अलग से जांच करवाएंगे कि ये घटना किन कारणों की वजह से हुई है. मृतकों के परिजनों को 25- 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. न्यायिक आयोग इस पूरे मामले को देखकर एक समय सीमा…

Read More

रांची: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, घटना में किसी भी इंसान की और किसी के साथ भी ऐसी घटना घटती है तो वो दु:खद है चाहे वह झारखंड, बिहार, बंगाल, यूपी का हो या किसी भी राज्य का हो. ये चिंता और दु:ख का विषय है. मुख्यमंत्री ने यूपी सरकार से अपील करते हुए कहा कि कोशिश किया जाए कि ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया और उनके परिजनों के साथ खड़ा होने की बात कही.

Read More

पटना: प्रयागराज महाकुंभ में मचे भगदड़ और उसमें मारे गए श्रद्धालुओं को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति मिले. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. बहुत ही दु:खद घटना हुई है. हम चाहेंगे कि व्यवस्थाओं में जो भी कमी रह गई है, उसे दूर किया जाए.

Read More

कुचाई Report By Ajay Kumar प्रखंड सभागार कुचाई में प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें विभागीय योजनाओं की बारी- बारी से समीक्षा की गई. साथ ही योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. प्रखंड प्रमुख ने बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिवालयों को सक्रिय करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब सरकार ने सारी सुविधाएं पंचायत स्तर पर दे दी है, तो इसका फायदा ग्रामीणों को मिलना चाहिए. इससे लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा तथा प्रखंड कार्यालय पर भी बोझ घटेगा. मौके पर…

Read More