- Saraikela Sanitation Workers Strike सरायकेला: गंदगी हटाने वाले खुद बेहाल, सरायकेला नगर क्षेत्र में सफाई कर्मियों की बगावत, हड़ताल से ठप व्यवस्था
- Saraikela Administrative Controversy सरायकेला: नगर पंचयात के कार्यपालक अधिकारी निकले रंगरसिया ! महिला द्वारा लगाए गए आरोप सिद्ध, कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी
- Saraikela Road Accident सरायकेला: रफ्तार का कहर: बेलगाम कार ने 4 को कुचला, नाबालिग समेत सभी घायल, चालक गिरफ्तार
- Adityapur Theft Case आदित्यपुर: वार्ड 17 में बैट्री- इन्वर्टर चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
- Ranchi Police Arrested रांची: टीपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 2 उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की मांग का खुलासा
- Jamshedpur Remember Fazal Mallick जमशेदपुर: मजदूर दिवस पर नम आंखों से याद किए गए फजल मल्लिक, मजदूरों के हित में जीवनभर निभाई जिम्मेदारी
- Jamshedpur Rural Area Issue जमशेदपुर: परसुडीह में जर्जर पुलिया से खतरा, मखदुमपुर ख्वाजा चौक के पास हादसे की आशंका, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
- Jamtara Assistant Teachers Recruitment जामताड़ा: जिले में शिक्षा को मिलेगी मजबूती, 39 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
सरायकेला: सामाजिक संस्था श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से 50 श्रद्धालुओं ने बुधवार को प्रयागराज कुंभ में अमृत स्नान किया. इस मौके पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 144 साल बाद अद्भुत संयोग के हम लोग साक्षी बने. पूज्य प्रयागराज के हर तरफ श्रद्धालुओं का जन सैलाव उमड पड़ा था. सबसे पहले हम लोगों ने गया में भगवान विष्णु के दर्शन किए. उसके बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. फिर अयोध्या धाम में राजाधिराज रामचंद्र के दर्शन किए. महाकुंभ स्नान को श्री चौधरी ने ऐतिहासिक…
सरायकेला Report By Pramod Singh एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में संपूर्णा कंसोर्टियन संस्था की ओर से हर्ष जोहार कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय सेल समागम कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा उपस्थित थे. कार्यशाला का शुभारंभ डीएसई ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसई ने कहा मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और मनुष्य की जिम्मेवारी एक साफ, स्वच्छ और समृद्ध समाज के निर्माण करने की है. कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह इंसान मात्र एक फ्लैट में सिमट कर रह गया है उससे उसके बच्चों…
जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला के गुरुद्वारा रोड में बीते 19 जनवरी को हुए ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का बदला था. एसएसपी ने बताया कि रोहित दीक्षित ने अपने पिता डब्बू दीक्षित की 2014 में हुई हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार, विमल गोप, विवेक कुमार तिवारी और अंकित शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी…
प्रयागराज: बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में होने वाले अमृत स्नान से पहले मंगलवार रात करीब 1:00 बजे भगदड़ मच गई. इसमें करीब 17 श्रद्धालुओं के मौत की खबर सामने आ रहे है. इसकी संख्या अधिक भी हो सकती है. हालांकि प्रशासन ने अब तक मरने वालों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं 60 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. घटना संगम तट पर हुई है. घायलों को महाकुंभ के अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है. केंद्र और राज्य की सुरक्षाबल एजेंसियां हालात को नियंत्रित करने में लगी…
लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत में गत रात्रि को किशोर नायक उर्फ अभय जी को ग्रामीणों ने घेर कर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि अभय जी खुद को झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो बताया करता था और जहां- तहां बंदूक की नोक पर डरा धमका कर लेवी वसूलने का काम करता था. यह लगभग दस वर्षों से उग्रवाद की दुनिया में सक्रिय था. सूत्रों से जानकारी मिली है कि अभय जी सोमवार देर रात सेरक क्षेत्र में भट्ठे में जाकर लेवी वसूलने का काम कर रहा था. लेवी नहीं देने पर…
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर फुटबॉल मैदान निवासी मोहम्मद शब्बीर उम्र करीब 23 की चाकू लगने से मौत हो गई है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दो गुटों में जमकर चाकू बाजी हुई जिसमें मोहम्मद शब्बीर घायल हो गया था. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंच घायल शब्बीर को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया. जहां इलाज के दौरान शब्बीर की मौत हो गई. वहीं घटना को लेकर कपाली पुलिस जांच में जुट गई है.
सरायकेला: उत्तराखंड में मंगलवार से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में झारखण्ड के तीरंदाज़ भी हिस्सा ले रहे हैं. तिरंदाजी इवेंट आगामी 31 जनवरी से शुरू होगा जिसमें पद्मश्री दीपिका कुमारी, गुरु चरण बेसरा सुमन गोप एवं माधव बिरुआ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय तिरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं भाजपा नेत्री सह सरायकेला- खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष डॉ मीरा मुंडा ने भरोसा जताते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये सभी प्रतिभागी सभी इवेंट में पदक अवश्य हासिल करेंगे. दोनों ने इन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.…
गोड्डा: जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां एक 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इसमें तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई है. घटना के बाद तीनों फरार बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि जिले के देवदाड थाना क्षेत्र की यह घटना है. जहां एक गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला जब शौच के लिए बहियार गयी थी उसी दौरान कदवा टोला के रहने वाले तीन युवकों ने…
सोनुआ Report By Jayant Pramanik प्रखंड के महुलडीहा मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नव युवक संघ महुलडीहा द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ. इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ भाग 2 के जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक शामिल हुए. खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर साइकिल रेस में वैधमारा निवासी सेलमन जामुदा प्रथम स्थान और बुरूडीह निवासी जोंकों सुंडी द्वितीय स्थान में रहे, दोनों मैदान का कुल 20 चक्कर लगाकर विजेता रहे. जिन्हें अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा विभिन्न खेलो के विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत…
रांची: पुलिस ने कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्याकांड मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 22 जनवरी को मनोरमा देवी नामक महिला द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से छानबीन शुरू कर दी. महज 72 घंटे के अंदर…