Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सोनुआ: थाना क्षेत्र के गोलमुंडा कुनुसाई निवासी 22 वर्षीय हरीश सवैया ने शनिवार को आपने ही घर में दरवाजा बंद करके दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी मुताबिक घर पर युवक अकेले था, और मां बकरी चराने गई थी. परिजन जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. दरवाजा तोड़ कर देखा तो हरीश फंदे में लटका था. उसके बाद परिजनों ने उसे सोनुआ अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया.

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अलीनगर निवासी मोहम्मद आसिफ पर बीते 16 जुलाई को हुए चाकूबाजी मामले में फरार चल रहे नेहालुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. मालूम हो कि विगत 16 जुलाई की रात 8 बजे मोहम्मद आसिफ को तीन युवकों ने पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया था. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंच घायल को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. जानकारी देते हुए कपाली ओपी के सब इंस्पेक्टर…

Read More

सरायकेला Report By Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले महेश शर्मा (55) ने चूहा मारने की दवा खाकर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. दवा खाने के बाद परिजनों ने घर में ही घरेलू सामग्री खिलाकर उल्टी करवाया. रात के करीब 11 बजे मृतक की हालत बिगड़ने लगी उसके बाद उसे सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया. शनिवार की सुबह करीब 8 बजे महेश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई. बेटे ने लगाया लापरवाही का आरोप मृतक के बेटे सूरज शर्मा ने…

Read More

सरायकेला: जिले के एसपी के निर्देशन में चल रहे अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान की कड़ी में शुक्रवार को जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कुल 15.70 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया. जिसमे पुलिस एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही. इसके साथ ही एक फसली वर्ष में जिला पुलिस ने करीब 478 एकड़ भू- भाग को अवैध अफीम की खेती से मुक्त करा लिया गया है. जानें किन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई शुक्रवार को हुए कार्रवाई के तहत कुचाई थाना अंतर्गत दामादिरी गांव में थाना प्रभारी कुचाई एवं दलभंगा ओपी प्रभारी के नेतृत्व…

Read More

साहिबगंज: जिले में लव जिहाद के एक मामले ने हड़कंप मचा दिया है. जहां एक शादीशुदा एक मुस्लिम युवक ने पहचान छुपा कर और नाम बदलकर बिहार के कटिहार की एक हिंदू युवती को प्यार के जाल में फांसाया और शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा लाया. हालांकि पुलिस को भनक लगते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. video बताया जा रहा है कि साहिबगंज महादेव गंज निवासी मुस्लिम युवक फिरोज उर्फ इबरार ने कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक हिंदू लड़की को मिथुन राजवंशी बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाने के…

Read More

जामताड़ा: जिले की साइबर पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक हिस्ट्री शीटर सहित कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जामताड़ा साइबर थाना में शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम बकारीब ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंदुआटाड़ गांव स्थित जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधी जितेंद्र मंडल, विकास दास, जाकिर अंसारी तथा भारत मंडल को गिरफ्तार किया गया है. इन चारों के पास से 12 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड तथा एक पैन कार्ड बरामद किया गया है. ये लोग…

Read More

जमशेदपुर Afroz Mallik बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी नाइट का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट एजुकेश ऑफीसर मनोज कुमार, विद्यालय की चेयरपर्सन मनोरमा नायर, विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर श्रीकांत नायर, शरद चंदन नायर एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर रचना नायर, लक्ष्मी नायर विभिन्न केपीएस के प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने कहा कि केरला पब्लिक स्कूल में बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो कि सराहनीय…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर में बनने वाले झारखंड की सबसे ऊंची मां सरस्वती की प्रतिमा में विसर्जन के दौरान शुक्रवार को आग लगने से विसर्जन में शामिल कुछ युवक मामूली रूप से घायल हो गए. वहीं प्रतिमा में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. इस दौरान इलाके में अफरा- तफरी मच गई. कोई इसे दैविक प्रकोप मान रहे हैं तो कोई अनिष्ट की आशंका जाता रहे हैं. कैसे हुई घटना बता दे कि विद्यापति नगर में झारखंड के सबसे ऊंची मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना अंतर्गत सोनुआ- गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर चांदीपोस गांव के पास सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा कर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, बाईक में सवार अन्य एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है. घटना शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे की है. घटना के बाद रास्ते में गुजर रहे विधायक जगत माझी ने स्थानीय युवाओं के मदद से घायल युवक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में भर्ती कराया. वहीं, सोनुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है.…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत के प्रशासक को पत्र द्वारा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अखाड़ा साल श्मशान घाट सड़क निर्माण अविलंब शुरू करवाएं नहीं तो नगर पंचायत कार्यालय का घेराव और आंदोलन का रुख अख्तियार तैयार करना पड़ेगा. विदित हो कि अखाड़ा साल शमशान घाट का मार्ग काफी दुर्गम और दुश्वर हो चुका है. मृतक के परिजनों को अपने परिवार के मृत व्यक्ति को लेकर उक्त मार्ग में जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. साथ ही नगर पंचायत का कूड़ा- करकट भी अखाड़ा साल शमशान घाट के समीप एकत्रित…

Read More