Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां/ Ajay Kumar प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो में मां पाउड़ी शिव मंदिर क्लब की ओर से ग्रामीण चैलेंज कप का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया है. उद्घाटन मैच दुधकुंडी व तेलाईडीह के बीच खेला गया. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक मनोज गागराई ने फिता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है. खेल न केवल शारीरिक और मानसिक…

Read More

सरायकेला Pramod Singh थाना क्षेत्र निवासी समाजसेवी सह गौ पलक राजेश साहू के बगान में चोरी करते एक नाबालिक शातिर चोर को बगान के कर्मियो ने रंगे हाथ धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है.  ऐसे आया पकड़ में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना क्षेत्र का रहने वाला एक नाबालिक चोर शुक्रवार सुबह सरायकेला के गौ पलक राजेश साहू के बगान में घुसकर वहां लगे समरसेबल के तार को काटकर उसे जला रहा था. बगान में धुंआ उठता देख बगान के कर्मचारी वहां गए तो एक नाबालिक को तार…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा को  बेचने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा सरस्वती पूजा के दिन से ही गायब थी. माता- पिता दोनों काम करने गए थे. जब घर लौटे तो पता चला कि बेटी घर में नहीं है. आस- पास और अपने रिश्तेदारों के यहां पूछ- ताछ किया मगर बच्ची का कोई अता-पता नहीं चल सका. तब परिजनों द्वारा परसुडीह थाने में बेटी के गुम होने की लिखित शिकायत की गई. बच्ची की मां ने पंचायत की मुखिया, पूर्व पंचायत समिति और बस्ती की…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik थाना अंतर्गत सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर पोड़ाहाट बांझीकुसुम के समीप गुरूवार की रात 8 बजे के आसपास बाइक और साईकिल सवार के बीच जोरदार टक्कर हुई. जिसमें साईकिल सवार 60 वर्षीय पोड़ाहाट निवासी लक्ष्मण महतो एवं बाइक सवार 25 वर्षीय भूतनसा बुरूडीह निवासी मातन तीयू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन- फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार सोनुआ बाजार से पोड़ाहाट अपने…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत तारम्बा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सुशिला मुंडा को तारम्बा आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के रूप में चयन किया गया. प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी व बीडीओ साधुचरण देवगम ने प्रखंड कार्यालय में सुशीला मुंडा को सेविका का चयन पत्र सौंपा.

Read More

सरायकेला Report By Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर दुगनी के समीप एक ट्रक ने साइकिल सवार रैबु महतो (25) को टक्कर मार दी. घटना के बाद घायल युवक को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया. घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रायबू महतो सरायकेला थाना अंतर्गत भंडारीसाई गांव का निवासी है और रामकृष्ण फॉर्जिंग्स कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता है. गुरुवार की शाम रायबू महतो साइकिल से ड्यूटी करने…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गयी. देर शाम तक चले मैराथन बैठक में उपायुक्त ने विभागवार संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का निश्चित समयावधी में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नियमित रुप से प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने तथा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर सम्बन्धित क्षेत्रीय पदाधिकारियों…

Read More

धनबाद: गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार सुतली बम, चार गोली व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी. एसएसपी को मिले गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एकत्रित होकर अपराध करने की योजना बना रहे हैं. उसके बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ज़ब पहुंची तो दस- बारह…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar प्रखंड के तोरांगडीह में एसएससी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. बुधवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीएस ब्रदर्स एवं जुगीडीह एफसी के बीच खेला गया. जिसमें 2-0 गोल से जीएस ब्रदर्स की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 31 हजार एवं उपविजेता रहे जुगीडीह की टीम को 21 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान से लेकर छठे स्थान पर…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत चर्च के समीप स्कूल जा रही पांच छात्राओं को बाइक सवार ने रौंद दिया जिसमे पांचो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई है. आनन- फानन में सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां दो छात्राओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल छात्राओं में अष्टमी कुमारी, शानू कुमारी, रश्मि कुमारी, सुरभि कुमारी और खुशी कुमारी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांचो छात्राएं भालूबासा आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं. सभी अपने घर से स्कूल के लिए जा रही थी. इसी दौरान चर्च के समीप बाइक…

Read More