Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कैरो/लोहरदगा: कैरो प्रखंड अंतर्गत 21 पड़हा महुवारी राजस्व गांव में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रूढ़ी-प्रथा तथा संवैधानिक हक-अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पाहन-पुजार द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई. पारंपरिक व्यवस्था आदिवासी समाज की पहचान ग्राम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की असली पहचान उसकी पारंपरिक व्यवस्था, संस्कृति और रीति-रिवाजों में निहित है. पड़हा व्यवस्था के साथ ग्राम सभा, पाहन, पुजार, महतो और कोटवार की…

Read More

जामताड़ा: सरना-सनातन संस्कृति, आदिवासी परंपराओं और धार्मिक स्थलों को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के बयानों पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने मंत्री पर आदिवासी समाज की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके बयानों और कार्यों पर सवाल उठाए. भाजपा नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, धार्मिक आस्था, भाषा और परंपराएं झारखंड की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं. इनके संरक्षण के नाम पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय ठोस पहल होनी चाहिए. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया स्थित आशियाना से करीब 70 वर्षीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह गुरुवार सुबह से लापता हैं. उनके अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रहे हैं. परिजनों के अनुसार चंदेश्वर प्रसाद सिंह सुबह करीब 9:30 बजे सैलून जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि चंदेश्वर प्रसाद सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बाकारकुड़ी गांव में गुरुवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करीब 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रहा. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. वहीं पारंपरिक झूमर नृत्य की प्रस्तुति ने उत्सवी माहौल को और खास बना दिया. सुदेश महतो ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई की…

Read More

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने प्रखंड के बागराईडीह और सरायकेला क्षेत्र के मुरूप गांव में आयोजित मनसा पूजा में शामिल होकर मां मनसा की पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. दोनों गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनसा पूजा का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्पों की देवी के रूप में पूजी जाने वाली मां मनसा की आराधना कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं. गांवों…

Read More

कांड्रा: कोविड-19 से पहले यात्रियों की चहल-पहल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए पहचान रखने वाला काण्ड्रा रेलवे स्टेशन अब बदली रेल व्यवस्था से प्रभावित है. कोविड काल में बंद किए गए कई ट्रेनों के ठहराव अब तक बहाल नहीं होने से स्थानीय यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से आयोजित ‘रेल जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने सीनियर डीएमएम अखिल जैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए पुराने ट्रेन ठहराव बहाल करने की मांग की. चक्रधरपुर रेल मंडल के 78 रेलवे स्टेशनों पर चलाए…

Read More

जमशेदपुर: दशहरा के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने अपना 98वां जीवनरक्षक योगदान दिया. उन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान कर मानव सेवा का संदेश दिया. रेड क्रॉस के अनुसार प्रभुनाथ सिंह अब तक 61 बार एसडीपी और 37 बार रक्तदान कर चुके हैं. इस तरह रक्त एवं प्लेटलेट्स दान के रूप में उनका कुल योगदान 98 बार हो चुका है. रेड क्रॉस ने उनके सेवाभाव को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण जीवनरक्षक सहयोग है. दशहरा के अवसर…

Read More

सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र के महलीसाई स्थित श्री सीमेंट कंपनी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के पास से सरिया चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर चोरी का सरिया भी बरामद किया गया. गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महलीसाई निवासी अजय मुखी (26) और बुरूडीह निवासी सत्येंद्र महतो (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 53/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की है.…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के चाड़री गांव में गुरुवार दोपहर करंट लगने से 38 वर्षीय मजदूर दिलीप महतो की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे दिलीप महतो घर में प्लास से बिजली का तार जोड़ रहे थे. बताया गया कि जमीन गीली थी और वह नंगे पैर थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए. पति को बचाने पहुंची पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे…

Read More

चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मंडल की डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर के. भानुलता ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव जाने. कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने डीपीओ को आवेदन सौंपकर सोनुआ स्टेशन पर कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस और पुरी-हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की. साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर खोलने की मांग रखी. पूर्व विधायक ने कहा कि कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस का कोरोना काल से पहले सोनुआ में…

Read More