सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र के महलीसाई स्थित श्री सीमेंट कंपनी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के पास से सरिया चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर चोरी का सरिया भी बरामद किया गया. गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महलीसाई निवासी अजय मुखी (26) और बुरूडीह निवासी सत्येंद्र महतो (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 53/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की है.
खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.
प्रमोद सिंह (संपादक)

