चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया स्थित आशियाना से करीब 70 वर्षीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह गुरुवार सुबह से लापता हैं. उनके अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रहे हैं.


विज्ञापन
परिजनों के अनुसार चंदेश्वर प्रसाद सिंह सुबह करीब 9:30 बजे सैलून जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था.
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि चंदेश्वर प्रसाद सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल न 9931023020, 7004513608 पर संपर्क करें.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
