जमशेदपुर: दशहरा के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने अपना 98वां जीवनरक्षक योगदान दिया. उन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान कर मानव सेवा का संदेश दिया.


विज्ञापन
रेड क्रॉस के अनुसार प्रभुनाथ सिंह अब तक 61 बार एसडीपी और 37 बार रक्तदान कर चुके हैं. इस तरह रक्त एवं प्लेटलेट्स दान के रूप में उनका कुल योगदान 98 बार हो चुका है.
रेड क्रॉस ने उनके सेवाभाव को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण जीवनरक्षक सहयोग है. दशहरा के अवसर पर प्रभुनाथ सिंह ने अपने योगदान के माध्यम से मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया.
रिपोर्ट: ऋषि कुमार पांडेय

विज्ञापन
