चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बाकारकुड़ी गांव में गुरुवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करीब 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रहा. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. वहीं पारंपरिक झूमर नृत्य की प्रस्तुति ने उत्सवी माहौल को और खास बना दिया.
सुदेश महतो ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह समाज में मौजूद बुराइयों एवं अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है.
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, सारथी महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव मांकड़ महतो सहित आजसू-भाजपा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

