Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

बोकारो: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माराफारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गांजा और गांजा मिश्रित सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोकारो स्टील प्लांट के गेट नंबर-09 के समीप अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा.…

Read More

बोकारो: सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित एक शराब दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और नकदी समेत शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग समाप्त हो चुकी थी. चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद दुकान के गल्ले में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. दुकानदार ने बताया कि नकदी के अलावा शराब की…

Read More

बोकारो: जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी बोकारो की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. मृतकों में से एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है.…

Read More

जामताड़ा: जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र के नगरी गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के गांवों तथा अन्य थाना क्षेत्रों में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में 3 जून 2026 को चक्रधरपुर और टोकलो थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टोकलो थाना क्षेत्र के चीटपिल गांव में अवैध शराब बिक्री के लिए कुख्यात स्थान पर छापेमारी…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक जब्ती के मामले को लेकर गुरुवार सुबह कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर विरोध प्रदर्शन किया. संतोष सिंह के अनुसार बुधवार देर रात वह टेल्को प्लाजा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस गश्ती दल ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोक लिया. आरोप है कि बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देकर वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले…

Read More

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की और कुछ ही देर में पूरे वार्ड में घना धुआं फैल गया. धुएं के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन सुरक्षित…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर बुधवार देर रात एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया. हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बचा ली गई. जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती पुल के किनारे पहुंची और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवकों की नजर उस पर पड़ गई. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युवकों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और युवती को सुरक्षित पकड़कर पुल से दूर…

Read More

कोडरमा: थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जहां हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव घटनास्थल और अस्पताल पहुंचीं तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान वह भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा…

Read More

बोकारो: जिले के बेरमो अनुमंडल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के द्वितीय बैच के अधिकारी मनोज कुमार ने नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. निवर्तमान एसडीओ मुकेश मछुवा ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज कुमार ने कहा कि वे अनुशासित और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देंगे तथा सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बेरमो अनुमंडल को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की गति बढ़ाना उनकी प्राथमिकता…

Read More