Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

बुंडू: माकपा पूर्वी जिला कमिटी एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में बुधवार को पांचपरगना के सबसे बड़े शहीद लक्ष्मीकांत सवांसी का 39 वां शहादत दिवस शहीद लक्ष्मीकांत सवांसी प्रतिमा स्थल बुंडू में सम्मान पूर्वक मनाया गया एवं जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का शपथ लिया गया. शहीद लक्ष्मीकांत सवांसी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शहीद सभा को संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने विस्तृत रूप में उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा “शहीद लक्ष्मीकांत सवांसी का किसान- मजदूरों के लिए संघर्ष एवं…

Read More

रांचीः भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य रहे अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ राजधानी रांची में अलग- अलग जगह पर आक्रोश देखा जा रहा है. हत्या के विरोध में रांची के कांके और बूटी मोड़ में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ अनिल टाइगर की हत्या कर फरार हो रहे एक हत्यारे को भीड़ ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. सूचना यह भी है कि शूटर को पकड़ने के दौरान पुलिस की टीम भी वहां मौजूद थी और इस दौरान फायरिंग की गई है, हालांकि शूटर को गोली लगी…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के फल्गु नदी के पूर्वी तट पर स्थित लखीबाग मोहल्ला के समीप चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया. इस दौरान भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में आए भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार अधिवक्ता ने बताया कि 7 दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ है. इस दौरान अयोध्या से आए कथावाचक दिलीप शास्त्री एवं अन्य संतों के द्वारा भक्तगणों को कथा सुनाई गई, साथ…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड के तैरा गांव में बुधवार को बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना की गई. इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र की 108 महिलाओं ने संजय नदी तैरा से विधि- विधान के साथ कलश यात्रा निकाली. उसके बाद पंडित द्वारा विधिवत पूजा- अर्चना कराया गया. पूजा समापन के बाद सभी महिलाओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. उसके बाद रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया है. मौके पर अध्यक्ष गमोए नायक, सचिव अमर नायक, शिवचरण नायक जगबंधु खंडियत, अभिमन्यु नायक, कार्तिका नायक, धरनी नायक, सदानंद खंडियत, गाजिया खंडियत सहित अन्य ग्रामीण महिला- पुरुष उपस्थित…

Read More

बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन थाना अंतर्गत बिरनियां पंचायत के वार्ड नंबर 6 गरभूडीह गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने 15 वें वित्त आयोग योजना से लगे बिजली के खंभे से दो सोलर पैनल चोरी कर ली. घटना की सूचना पर पहुंचे चांदन थाना के 112 के प्रतिनियुक्त पुलिस जवान मो० बाबर खान ने अन्य पुलिस जवान के सहयोग से एक युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर बिरनियां पंचायत के मुखिया रंजीत पंडित ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग योजना से पंचायत के वार्डों में सोलर पैनल लगाया गया है. प्रत्येक सोलर…

Read More

बोकारो: जिले के सेक्टर 4 स्थित 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में बुधवार को इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दबिश दी है. जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. इनकम टैक्स के अधिकारी कागजातों की जांच कर रहे हैं. बताया जाता है कि कार्यालय के अंदर आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीम में धनबाद और बोकारो इनकम टैक्स के अधिकारी शामिल हैं.

Read More

सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र, सरायकेला में बुधवार को सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने की. बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा विधान सभा में सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति को लेकर आवाज उठाने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया. भोला महांती ने कहा कि राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र की समस्त पदों की रिक्तियों के चलते वैश्विक छऊ कला एवं कलाकारों की दयनीय स्थिति पर कुछ दिन पहले ही कलाकारों की आवाज को माननीय विधायक के…

Read More

रांची: ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल की सूचना में चांडिल अनुमंडल के चारो प्रखंड व कपाली नप के छूटे हुए गांवों के जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन चढ़ाने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने सदन में कहा चांडिल अनुमंडल के कपाली नगर परिषद सहित चारो प्रखंड नीमडीह, चांडिल, ईचागढ़ और कुकड़ू के बहुत सारे राजस्व गांव है जिसके जमीन का ब्यौरा अंचल कार्यालय में आजतक ऑनलाइन नहीं चढ़ाया गया है. जिस कारण उन सभी गांव के बच्चों का आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र व बहुत से आवश्यक कागजातों को बनाने में दिक्कत हो…

Read More

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष टाइगर अनिल महतो की कांके में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उधर घटना के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कांके चौक को जाम कर दिया है. ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.  मिली जानकारी के मुताबिक अनिल टाइगर कांके के चौक के पास खड़े थे. उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गएं. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले…

Read More

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार के समीप जीटी रोड पर बुधवार की दोपहर तीन बजे के आसपास भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां पिकअप, कार, ट्रक एवं ईको वाहनों में हुए जोरदार भिड़ंत में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद कुछ समय के लिए चीख- पुकार एवं अफरा- तफरी मच गई. घटना के संबंध में बताया गया कि सभी वाहन कोलकाता लेन पर निरसा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बीच बाजार के समीप ईको वाहन द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आ रहे सभी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक…

Read More