
सरायकेला: झामुमो की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू से रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने चांडिल स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनका हालचाल जाना.


बताया गया कि गुरुचरण किस्कू पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं. उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे फूलकांत झा ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि गुरुचरण किस्कू शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं.
फूलकांत झा ने कहा कि उनके परिवार और गुरुचरण किस्कू के परिवार के बीच लगभग 40 वर्षों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध हैं. इसी पारिवारिक स्नेह और आत्मीयता के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे.
इस अवसर पर देव प्रकाश देवता, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा तथा मनोहर मंडल भी मौजूद रहे. सभी ने गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की.
Edited By Sarita





