
आदित्यपुर: करणी सेना के सरायकेला- खरसावां युवा मोर्चा के दिवंगत जिलाध्यक्ष स्व. हिमांशु सिंह की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत शाम 6:00 बजे दिवंगत हिमांशु सिंह के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करेंगे. साथ ही दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कहा कि हिमांशु सिंह की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि संगठन इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा.
उन्होंने कहा कि संगठन दिवंगत हिमांशु सिंह के योगदान को सदैव याद रखेगा और परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.
करणी सेना परिवार ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. संगठन ने लोगों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने का आग्रह किया है.
Edited By Shubham Mishra





